DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: अरवल मोड़ पर बॉम्बे बाजार में लकी ड्रा, 103 ग्राहकों को मिले पुरस्कार

Jehanabad News: अरवल मोड़ पर बॉम्बे बाजार में लकी ड्रा, 103 ग्राहकों को मिले पुरस्कार
InShot_20260505_074241294

फ्रिज, वाशिंग मशीन और कूलर समेत कई आकर्षक इनाम वितरित

जहानाबाद शहर के अरवल मोड़ स्थित बॉम्बे बाजार में सोमवार को भव्य लकी ड्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ड्रा में कुल 103 पुरस्कार ग्राहकों के बीच वितरित किए गए, जिसे सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया।लकी ड्रा में पहला पुरस्कार फ्रिज रोहित कुमार को मिला। दूसरा पुरस्कार वाशिंग मशीन सुनील कुमार को दिया गया, जबकि तीसरा पुरस्कार कूलर रिशु को मिला। इसके अलावा चौथे पुरस्कार के तहत 10 लोगों को प्रेशर कुकर, पांचवें पुरस्कार में 20 लोगों को इलेक्ट्रिक आयरन, छठे पुरस्कार में 20 लोगों को हॉट पॉट और सातवें पुरस्कार में 50 ग्राहकों को पानी की बोतल सेट प्रदान किए गए।


बॉम्बे बाजार के ब्रांच मैनेजर मो. रिज़वान आलम ने बताया कि पिछले तीन महीनों से हर 1000 रुपये की खरीदारी पर ग्राहकों को कूपन दिया जा रहा था, जिसका ड्रा आज आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर ऑफर देना उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्टोर में त्योहार और शादी-विवाह के मौसम को ध्यान में रखते हुए नए कलेक्शन और विभिन्न ब्रांड के कपड़े, घरेलू सामान तथा बच्चों के खिलौने उचित दर पर उपलब्ध हैं। साथ ही 20,000 रुपये की खरीदारी पर चांदी का सिक्का उपहार के रूप में दिया जा रहा है। मो. रिज़वान आलम ने जानकारी दी कि आज से फिर 1000 रुपये की खरीदारी पर कूपन देना शुरू कर दिया गया है, जिसका अगला लकी ड्रा 28 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा। पहला पुरस्कार जीतने वाले विजेता ने कहा कि बॉम्बे बाजार द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ लकी ड्रा आयोजित किया जाता है। उन्हें फोन के माध्यम से सूचना दी गई थी और कार्यक्रम में पहुंचकर सैकड़ों लोगों के सामने पुरस्कार प्राप्त कर उन्हें बेहद खुशी हुई।
विजेताओं ने कहा कि अरवल मोड़ स्थित बॉम्बे बाजार जहानाबाद के लोगों की पहली पसंद बन चुका है, जहां अच्छी गुणवत्ता के साथ सभी प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं। इस अवसर पर मो. रिज़वान आलम, अरमान आलम सहित कई लोग मौजूद रहे।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Lucky draw at Bombay Bazaar at Arwal turn, 103 customers received prizes

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़