DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: लगभग 50 लाख  से अधिक की शराब बरामद, भूसी के नीचे बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट.

Jehanabad News: लगभग 50 लाख  से अधिक की शराब बरामद, भूसी के नीचे बनाया था गुप्त कंपार्टमेंट.
InShot_20260818_145800801

जहानाबाद: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रशासन और उत्पाद विभाग लगातार शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जहानाबाद में मध निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक से करीब 50 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद होने का अनुमान है। कार्रवाई के दौरान राजस्थान निवासी चालक और सह चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि हरियाणा से शराब की बड़ी खेप एक ट्रक के जरिए पटना ले जाई जा रही है।

सूचना के सत्यापन के बाद विभाग की टीम ने उमता धरणई थाना क्षेत्र के पास वाहन को रोककर तलाशी शुरू की। जांच के दौरान ट्रक में शराब छिपाने के लिए बनाया गया एक गुप्त कंपार्टमेंट मिला। भूसी के बोरों के नीचे छिपाई गई थी शराब तस्करों ने पुलिस और उत्पाद विभाग की नजर से बचने के लिए ट्रक के अंदर विशेष तरीके से गुप्त कंपार्टमेंट बनाया था। इसमें शराब के कार्टन छिपाए गए थे। इसके ऊपर बड़ी संख्या में भूसी के बोरे रख दिए गए थे, ताकि सामान्य जांच के दौरान शराब का पता नहीं चल सके। हालांकि, गहन तलाशी के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त कंपार्टमेंट का पता लगाकर शराब की पूरी खेप बरामद कर ली। चालक और सह चालक हिरासत में कार्रवाई के दौरान ट्रक के चालक और सह चालक, दोनों को हिरासत में लिया गया है। दोनों राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उत्पाद विभाग की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की खेप हरियाणा में कहां से लोड की गई थी और पटना में इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू उत्पाद अधीक्षक दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब से लदे ट्रक को पकड़ा गया है। ट्रक में गुप्त कंपार्टमेंट बनाकर शराब छिपाई गई थी और उसके ऊपर भूसी के बोरे रखे गए थे। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। चालक और सह चालक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है और शराब की तस्करी के खिलाफ प्रशासन एवं उत्पाद विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत जहानाबाद में हुई इस कार्रवाई को विभाग की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Jehanabad News: Liquor worth over ₹50 lakh seized; a secret compartment had been created beneath a layer of husk.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़