DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Jehanabad News: भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
IMG_20260505_222237


बभना के पास हुआ हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, चालक फरार।


जहानाबाद: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बभना के पास हुआ, जहां चिकिसोहरा, शकूराबाद निवासी राहुल कुमार अपनी पत्नी सुनीता कुमारी के साथ पटना से परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनीता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Digital Women Trust


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन से न्याय की मांग करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर डटी रही और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया गया। घायल राहुल कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूर्व मुखिया अजय कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दंपति परीक्षा दिलाकर अपने घर शकूराबाद लौट रहे थे, तभी बभना के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

Jehanabad News: Horrific road accident: Wife killed in truck collision, husband seriously injured

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़