DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जिला स्तरीय क्विज के लिए पांच विद्यालय चयनित

Jehanabad News: जिला स्तरीय क्विज के लिए पांच विद्यालय चयनित
InShot_20260924_184644791

28 सितंबर को टाउन हॉल में होगा मुख्य मुकाबला, रैपिड फायर समेत कई चरणों में होगी प्रतियोगिता

जहानाबाद। जिला स्तरीय अंतर विद्यालय क्विज प्रतियोगिता को लेकर गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 10 सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने स्क्रीनिंग टेस्ट में अपने ज्ञान और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

Digital Women Trust

स्क्रीनिंग टेस्ट के परिणाम के आधार पर मुख्य जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए पांच विद्यालयों का चयन किया गया है। संत तुलसी हाई स्कूल, पीतांबरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय, जहानाबाद दूसरे और कामेश्वर हाई स्कूल, अलीगंज तीसरे स्थान पर रहा। वहीं ओपीवी केसरबाग, खैरा ने चौथा तथा हाई स्कूल, उमता धरनई ने पांचवां स्थान हासिल कर मुख्य प्रतियोगिता में जगह बनाई।

अब चयनित पांचों विद्यालयों के छात्र-छात्राएं 28 सितंबर को टाउन हॉल, जहानाबाद में आयोजित मुख्य मुकाबले में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता को रोचक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए इसे विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसमें रैपिड फायर राउंड समेत कई अन्य चरण होंगे। इन राउंड के माध्यम से विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, त्वरित स्मरण शक्ति और तार्किक क्षमता की परख की जाएगी।

मुख्य प्रतियोगिता को लेकर चयनित विद्यालयों के प्रतिभागियों में उत्साह है। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञानार्जन, तार्किक चिंतन, त्वरित निर्णय क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।

Jehanabad News: Five schools selected for district-level quiz.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़