DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन, न्याय की जगी उम्मीद.

Jehanabad News: दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से मिला आश्वासन, न्याय की जगी उम्मीद.
InShot_20261012_193921557

अमित कुमार दांगी के सहयोग से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले परिजन, आर्थिक सहायता और रोजगार की मांग.

जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के निसरपुरा गांव में दोहरे हत्याकांड से प्रभावित परिवार को अब न्याय की उम्मीद जगी है। पिछड़ा वर्ग के नेता अमित कुमार दांगी के सहयोग से पीड़ित परिवार ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों ने अपनी पीड़ा बताते हुए न्याय दिलाने के साथ परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता और रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। परिजनों के अनुसार, 15 मई 2026 को शिवम कुमार उर्फ गोलू कुमार की मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद 7 जून 2026 को परिवार के दूसरे सदस्य मुन्ना कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों मृतक परिवार के कमाऊ सदस्य थे, जिनकी मौत के बाद परिजनों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान परिवार ने पूरे मामले से अवगत कराते हुए न्याय और सहायता की गुहार लगाई। परिजनों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात और आश्वासन मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने खुशी जताई। परिजनों का कहना है कि इस पहल से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है। साथ ही, परिवार को भरोसा है कि सरकार उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहायता और रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कदम उठाएगी।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Family of double murder victims receives assurance from the Chief Minister; hope for justice rekindled.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़