DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मंडल कारा का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

Jehanabad News: मंडल कारा का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त चेतावनी
IMG_20260417_114359

जहानाबाद, दिनांक 17 अप्रैल 2026 — बीती मध्य रात्रि 16-17 अप्रैल को जहानाबाद के जिलाधिकारी (DM) एवं पुलिस अधीक्षक (SP) ने स्थानीय मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल के सभी वार्डों, सेल और संवेदनशील स्थलों की गहन तलाशी ली।
निरीक्षण के क्रम में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं एवं भोजन की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया गया। साथ ही, जेल परिसर एवं मेस में स्वच्छता मानकों को हर हाल में बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी महोदया ने निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी सीसीटीवी कैमरों को सुचारू रूप से संचालित रखने तथा कंट्रोल रूम से चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और हर समय अलर्ट मोड में रहने को कहा गया। कारागार के भीतर अनुशासन बनाए रखने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की भी हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री या संदिग्ध गतिविधि पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस औचक निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Jehanabad News: DM-SP conducts surprise inspection of Divisional Jail, strict warning on lax security

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़