DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: एसएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के भवन का नामकरण सच्चिदानंद यादव के नाम पर करने की मांग

Jehanabad News: एसएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के भवन का नामकरण सच्चिदानंद यादव के नाम पर करने की मांग
IMG-20261013-WA0034


प्रिय रंजन यादव ने प्राचार्य को सौंपा प्रस्ताव, स्मृति को स्थायी रूप से संजोने की पहल


जहानाबाद। एसएस कॉलेज, जहानाबाद के दर्शनशास्त्र विभाग के भवन का नामकरण पूर्व विधायक एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय डॉ. प्रोफेसर सच्चिदानंद यादव के नाम पर करने की मांग की गई है। इस संबंध में प्रिय रंजन यादव ने महाविद्यालय के प्राचार्य को पत्र सौंपकर भवन का नाम ‘स्वर्गीय डॉ. प्रोफेसर सच्चिदानंद यादव स्मृति भवन’ रखने का प्रस्ताव दिया है। प्रिय रंजन यादव ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. प्रोफेसर सच्चिदानंद यादव की स्मृति में भवन का नामकरण करना उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे उनके व्यक्तित्व, विचारों और योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही, महाविद्यालय परिसर में उनकी स्मृति स्थायी रूप से संरक्षित रह सकेगी। इस पहल को अमरेंद्र कुमार, बाली एवं रोशन कुमार ने भी समर्थन दिया है। सभी ने महाविद्यालय प्रशासन से प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई। अब महाविद्यालय प्रशासन की ओर से इस प्रस्ताव पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Demand to name the Philosophy Department building at SS College after Sachchidanand Yadav.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़