DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 2 जून को होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Jehanabad News: 2 जून को होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
IMG_20260525_181548

जहानाबाद: सबका सम्मान – जीवन आसान” अभियान के तहत 2 जून को जिले के 15 पंचायतों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने विभिन्न शिविर स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को शिविर के प्रभावी संचालन, आवेदनों के निष्पादन और आमजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जून माह के प्रथम मंगलवार यानी 2 जून को जहानाबाद जिले के 15 पंचायतों में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जाएगा। इसी को लेकर जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने मखदुमपुर प्रखंड के पंचायत सरकार भवन मंझोस तथा रतनी फरीदपुर प्रखंड स्थित ज्ञान भारती उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय, दयालबाग नेहालपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने शिविर स्थलों की तैयारियों, विभागीय समन्वय, प्राप्त आवेदनों की स्थिति, आमजनों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों और मानकों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि “सहयोग शिविर” का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना और प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है।
मंझोस पंचायत सरकार भवन में निरीक्षण के दौरान शिविर प्रभारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शिविर तिथि से पहले प्राप्त सभी आवेदनों की समुचित जांच कर उन्हें अनिवार्य रूप से “सहयोग पोर्टल” पर अपलोड किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने पीएचईडी, पंचायती राज, आईसीडीएस, ग्रामीण कार्य विभाग, राशन कार्ड, आवास योजना सहित विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि शिविर स्थल पर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री, फ्लेक्स और सूचना बोर्ड लगाए जाएं, ताकि आमजन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ उठा सकें।

Digital Women Trust

जिला पदाधिकारी ने कहा कि “सबका सम्मान – जीवन आसान” अभियान के तहत प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रतनी फरीदपुर प्रखंड में निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने हीट वेव को देखते हुए शिविर स्थल पर समुचित बैठने और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पीएचईडी विभाग को सभी पंचायतों और वार्डों में पेयजल समस्याओं का समाधान 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विकास मित्रों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में भ्रमण कर पेंशन, राशन कार्ड और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन संग्रहित कर संबंधित विभागों को उपलब्ध कराएं, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। जिला पदाधिकारी ने राजस्व न्यायालय से जुड़े लंबित मामलों की सूची शिविर स्थल पर प्रदर्शित करने तथा आवेदनों के निष्पादन के बाद आवेदकों से दूरभाष पर संपर्क कर फीडबैक लेने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिविर की पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला सूचना एवं संपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Jehanabad News: DM reviews preparations for June 2nd cooperation camp, gives necessary instructions to officials

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़