DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जिला शिक्षा पदाधिकारी का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर शिक्षकों को लगाई कड़ी फटकार।

Jehanabad News: जिला शिक्षा पदाधिकारी का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर शिक्षकों को लगाई कड़ी फटकार।
InShot_20260429_182558647


सातनपुर और अहियासा के स्कूलों में मिलीं कई खामियां, सुधार के दिए सख्त निर्देश


जहानाबाद में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने मध्य विद्यालय सातनपुर, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सातनपुर और मध्य विद्यालय अहियासा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर की हर गतिविधि का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान कई खामियां सामने आईं। स्कूल परिसर में साफ-सफाई का अभाव पाया गया, वहीं विद्यार्थियों की उपस्थिति भी संतोषजनक नहीं थी।

इसके अलावा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और शैक्षणिक गतिविधियों में भी अनियमितताएं देखी गईं। इन कमियों को देखकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित शिक्षकों व स्कूल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सरस्वती कुमारी ने खुद कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाया और उनसे विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब भी किए। उन्होंने छात्रों को उनके करियर के बारे में मार्गदर्शन दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इसमें सभी शिक्षकों व कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करना चाहिए। अंत में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, नियमित रूप से होमवर्क देने और उसकी प्रतिदिन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि जिले की शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार किया जा सके।

Digital Women Trust

Jehanabad News: District Education Officer conducts surprise inspection, reprimands teachers for negligence.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़