DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: खेलगांव में 1 से 3 मई तक होगा आयोजन, 5 खिलाड़ी करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व


राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए जहानाबाद की टीम रांची रवाना

जहानाबाद जिले से कराटे खिलाड़ियों की एक टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज 29 अप्रैल को आमा क्लब से रांची के खेलगांव के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 1 मई से 3 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से करीब 2000 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। यूनिक शोतोकान कराटे एसोसिएशन इंडिया, बिहार की इस टीम का नेतृत्व अध्यक्ष सह मुख्य कोच अन्नू शक्ति सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के संयोजक सुनील किस्पोट्टा हैं, जो हर वर्ष बड़े स्तर पर इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन करते हैं


जहानाबाद जिले से इस प्रतियोगिता में कुल पांच खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें कुणाल सिंह आर्या, आशीष कुमार, माही कुमारी, आस्था कुमारी कश्यप और अर्पणा सिन्हा शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।
टीम के साथ मुख्य कोच अन्नू शक्ति सिंह और कोच राजेश दास भी मौजूद हैं, जो इस प्रतियोगिता में रेफरी और जज की भूमिका भी निभाएंगे।
खिलाड़ियों के रवाना होने के दौरान उनके परिजनों और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। खिलाड़ियों ने भी विश्वास जताया कि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जहानाबाद और बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करेंगे।

Jehanabad News: The event will be held from May 1 to 3 in Khelgaon, 5 players will represent Bihar.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News