DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला प्रशासन पूर्णत: प्रतिबद्ध – दो दिवसीय परीक्षा हेतु विस्तृत तैयारी, निषेधाज्ञा लागू

जहानाबाद केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार पटना द्वारा    आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन दो चरणों में – दिनांक 16 जुलाई (बुधवार) एवं 20 जुलाई (रविवार), 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक निर्धारित है। यह परीक्षा जहानाबाद जिले के कुल 13 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में संपन्न होगी।

इस महत्वपूर्ण परीक्षा के सफल संचालन हेतु आज जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ ब्रिफिंग आयोजित की गई। इसमें परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

परीक्षा केन्द्रों की सूची:

  1. राज्य संपोषित बालिका इंटर स्कूल, जहानाबाद
  2. ए.एन.आर. पब्लिक स्कूल, काको रोड, हाजीपुर, जहानाबाद
  3. मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, दक्षिणी, जहानाबाद
  4. शांतिकुंज पब्लिक स्कूल, गिरजानगर, घोषी रोड, जहानाबाद
  5. ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, जहानाबाद
  6. गौतमबुद्ध इंटर स्कूल, जहानाबाद
  7. गांधी स्मारक इंटर स्कूल, जहानाबाद
  8. आदर्श मध्य विद्यालय, ऊंटा, जहानाबाद
  9. मध्य विद्यालय, मुठेर, लोदीपुर, जहानाबाद
  10. मुरलीधर इंटर स्कूल, जहानाबाद
  11. बाल विद्या निकेतन, पटेल नगर, राजा बाजार, जहानाबाद
  12. रामकृष्ण परमहंस पब्लिक स्कूल, शिक्षक कॉलोनी, जहानाबाद
  13. प्रतिभा पल्लवन मेमोरियल स्कूल, बैकटेश्वर नगर, अरवल मोड़, जहानाबाद मुख्य निर्देश एवं प्रावधान:
    अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निषेधाज्ञा (धारा-144) लागू –
    परीक्षा की तिथि को सभी परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में सुबह 08:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी। परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश:

रिपोर्टिंग समय – सुबह 09:30 बजे से।

10:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।

प्रवेश पत्र के बिना प्रवेश वर्जित।

मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, चिट/कॉपी/पुर्जा आदि परीक्षा केंद्र में ले जाना वर्जित।

प्रत्येक केन्द्र पर CCTV कैमरे प्रवेश द्वार, कंट्रोल रूम एवं परीक्षा कक्षों में लगाए जाएंगे।

सभी केन्द्रों पर मोबाइल जैमर की स्थापना सुनिश्चित की गई है।

प्रत्येक स्टैटिक दंडाधिकारी परीक्षा से एक दिन पूर्व केन्द्र निरीक्षण करेंगे।

जोनल मजिस्ट्रेट नियमित भ्रमण कर पर्यवेक्षण करेंगे।

परीक्षा संचालन से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
दूरभाष – 06114-223013

जिला प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि यह परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में सम्पन्न की जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील है कि समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे, अनुशासन का पालन करें एवं किसी भी अफवाह से दूर रहें।

Jehanabad News: District administration fully committed to successful and malpractice-free conduct of constable recruitment exam – detailed preparations for two-day exam, prohibitory orders imposed

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News