DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शब्दाक्षर का सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न

Jehanabad News: शब्दाक्षर का सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न
IMG_20250714_200452

हिंदी के विकास में युवाओं की सक्रिय भूमिका ज़रूरी : रवि प्रताप सिंह

जहानाबाद, राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर द्वारा जहानाबाद के एक निजी रेस्ट हाउस में सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से पधारे 50 से अधिक कवियों ने अपनी ओजस्वी एवं भावपूर्ण कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना से हुई। दो सत्रों में आयोजित इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में प्रदेश साहित्य मंत्री डॉ. कुमारी मानसी सिंह की विशेष भूमिका रही। उन्होंने बताया कि, “यह कार्यक्रम न केवल संवाद और साहित्य का मंच बना, बल्कि इसमें सहभागिता कर रहे सभी कवियों एवं दर्शकों ने गहरा आनंद लिया। भविष्य में भी जहानाबाद में ऐसे आयोजन होते रहेंगे, जिससे जिले की साहित्यिक गरिमा और निखरेगी।”

Digital Women Trust

नव नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य सम्मान

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में बिहार प्रदेश कार्यकारिणी के नव नियुक्त पदाधिकारियों – प्रो. डॉ. सुबोध कुमार झा (मीडिया प्रभारी) एवं डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह (प्रदेश संगठन मंत्री) का सम्मान अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, राष्ट्रीय प्रसार मंत्री धनंजय जयपुरी, प्रदेश अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार मिश्र ‘पद्मनाभ’, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडे और प्रदेश सचिव विनय कुमार मिश्र समेत अनेक विशिष्ट साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जहानाबाद के वरिष्ठ पत्रकार श्री संतोष श्रीवास्तव को भी संस्था द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

‘शब्दाक्षर युवा मंच’ की घोषणा

राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में “शब्दाक्षर युवा मंच” के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि “हिंदी और साहित्य के विकास में युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्हें मंच देने और प्रोत्साहित करने के लिए यह मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

प्रदेश अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार मिश्र ने शब्दाक्षर की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। इस सत्र में डॉ. सुबोध कुमार झा और श्री संतोष श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन की जिम्मेदारी डॉ. कुमारी मानसी सिंह ने कुशलता से निभाई, जबकि आयोजन की सफलता में जिला अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सुमन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में बही भावनाओं की सरिता

द्वितीय सत्र में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से आए प्रसिद्ध कवियों ने काव्य पाठ कर माहौल को भावविभोर कर दिया। कवियों की रचनाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना, नारी सशक्तिकरण और मानवीय मूल्यों की गूंज सुनाई दी।

प्रमुख कवियों में शामिल थे:
मनोज मिश्र, मानसी सिंह, सागर आनंद, अरविंद कुमार, डॉ. सुबोध कुमार झा, राणा बीरेंद्र सिंह, सावित्री सुमन, ममता प्रिया, अमरेश कुमार, विनय कुमार ‘मामूली बुद्धि’ और दिलीप कुमार

शब्दों की मधुरता और भावनाओं की गहराई ने श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा।

इस आयोजन ने न केवल साहित्यिक चेतना को बल दिया बल्कि जहानाबाद की सांस्कृतिक छवि को भी निखारने का कार्य किया। आयोजकों ने आगामी महीनों में ऐसे और भी आयोजनों की घोषणा की है।

Jehanabad News: Shabdakshar’s felicitation ceremony and national poets’ conference concluded

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़