DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: स्काउट-गाइड के कैडेट राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर के लिए रवाना

जहानाबाद बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड, बुद्ध मार्ग, पटना के निर्देशानुसार दिनांक 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक आयोजित राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में भाग लेने के लिए जहानाबाद जिले के चयनित स्काउट-गाइड कैडेट आज राज्य मुख्यालय, पटना के लिए रवाना हुए।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, जहानाबाद के निर्देश पर जिला संगठन आयुक्त (D.O.C.) श्री हरिशंकर कुमार द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों के तृतीय सोपान उत्तीर्ण स्काउट-गाइड प्रतिभागियों—सतीश कुमार, रविरंजन कुमार, कृष केसरी, विवेक कुमार, अंकित कुमार, शिवम कुमार, निभा कुमारी, राखी कुमारी, मुन्नी कुमारी, रवीना कुमारी, शिखा कुमारी, नेहा कुमारी, रिया कुमारी, नंदनी कुमारी, सुषमा कुमारी, सोनी कुमारी एवं खुशी कुमारी को राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में भेजा गया है। उक्त दल का नेतृत्व प्लस टू उच्च विद्यालय, मांदिल के शिक्षक श्री रवीश कुमार कर रहे हैं।

यह शिविर स्काउट-गाइड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें प्रवेश से लेकर राज्य पुरस्कार के लिए आवश्यक सभी विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा। सफल प्रतिभागियों को बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

रवानगी के अवसर पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता श्री मृत्युंजय कुमार उर्फ भोला शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर टीम को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड के प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं में देश सेवा के प्रति समर्पण और उत्तरदायित्व बोध की भावना उत्पन्न होती है। ऐसे विद्यार्थियों को नैतिक व आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है ताकि वे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भाग लेकर देश के लिए सुयोग्य नागरिक के रूप में तैयार हो सकें।

इस अवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवधरा के प्रधानाध्यापक द्वारा श्री भोला शर्मा को प्रतीक चिह्न एवं स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया।

Jehanabad News: Scout-Guide cadets leave for state award testing camp

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News