DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: टेम्पू को साइड नहीं देने पर विवाद, फायरिंग से इलाके में दहशत

Jehanabad News: टेम्पू को साइड नहीं देने पर विवाद, फायरिंग से इलाके में दहशत
IMG_20260306_091938

जहानाबाद: शकूराबाद थाना क्षेत्र के नोआवा गांव में सड़क पर टेम्पू को साइड नहीं देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा कथित तौर पर दो राउंड फायरिंग करने की बात सामने आई है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फायरिंग की आवाज से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नोआवा गांव के पास सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। इसी दौरान गांव के ही संजीव कुमार टेम्पू लेकर वहां पहुंचे। सड़क संकरी होने और कार के खड़े रहने के कारण टेम्पू को निकलने में परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी। हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। इसी बीच आरोप है कि संजीव कुमार ने अपने पास से पिस्टल निकालकर दो राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद संजीव कुमार टेम्पू लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरी गाड़ी का चालक भी अपनी कार लेकर वहां से निकल गया। घटना की सूचना मिलने पर शकूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली थी, लेकिन फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
वहीं इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है। इस मामले में जो भी आधिकारिक बयान प्रशासन की ओर से आएगा, उसी को अंतिम रूप से मान्य माना जाएगा।

Jehanabad News: Dispute over not giving way to tempo, firing creates panic in the area

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़