DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सीआरपीएफ जवान बिरजू पासवान की इलाज के दौरान मौत, कालूपुर गांव में शोक की लहर

Jehanabad News: सीआरपीएफ जवान बिरजू पासवान की इलाज के दौरान मौत, कालूपुर गांव में शोक की लहर
IMG_20250718_203250


जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के कालूपुर गांव निवासी और सीआरपीएफ के जवान बिरजू पासवान की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पोस्टेड थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

परिजनों के अनुसार, बिरजू पासवान की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। इसको लेकर यूनिट के अधिकारियों से संपर्क किया गया, जिन्होंने अलीगढ़ में ही इलाज की व्यवस्था करने की बात कही। लेकिन परिजनों ने पहले पटना में जांच कराने और फिर अलीगढ़ ले जाने का निर्णय लिया।

Digital Women Trust

जब वे कालूपुर से पटना के लिए रवाना हुए, तो रास्ते में बिरजू पासवान की तबीयत और बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

बिरजू पासवान की अचानक हुई मौत की खबर से कालूपुर गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजन, ग्रामीण और साथी जवान बेहद दुखी हैं। ग्रामीणों ने बिरजू पासवान को एक कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार जवान बताया।

बिरजू पासवान की पार्थिव देह को गृहग्राम लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।
शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी चल रही है।

Jehanabad News: CRPF jawan Birju Paswan died during treatment, wave of mourning in Kalupur village

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़