DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बिहार में बड़े 40 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, मनीष चंद्र चौधरी बने जहानाबाद के नए SDPO

Jehanabad News: बिहार में बड़े 40 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, मनीष चंद्र चौधरी बने जहानाबाद के नए SDPO
Manish Chandra Chaudhary SDPO Jehanabad

बिहार पुलिस के 40 पुलिस उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जहानाबाद, पटना सिटी, आरा, मुजफ्फरपुर, बक्सर, सीतामढ़ी,सहित राज्य के कई जगहों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बदले गए हैं।
इस बात की जानकारी गृह विभाग ने शुक्रवार को जारी कर कर दी है।


बता दें कि बिहार के जहानाबाद जिले के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी यानी कि एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी को बनाया गया है। इस से पहले जहानाबाद के एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह थे।

Digital Women Trust

मनीष चंद्र चौधरी को जहानाबाद का नया SDPO नियुक्त किया गया है। वे अब तक राज्य के अन्य जिलों में विभिन्न पदों पर कार्यरत रह चुके हैं और उन्हें अनुभवी व कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी माना जाता है।

इससे पहले जहानाबाद में एसडीपीओ के पद पर राजीव कुमार सिंह कार्यरत थे। उनके कार्यकाल में कई प्रमुख मामलों में कार्रवाई की गई और जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई गई।

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता और कानून व्यवस्था की मजबूती को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

नए एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है…….

Bihar: 40 top police officials transfered, Manish Chandra Chaudhary becomes the new SDPO of Jehanabad

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़