DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:परियावां में दलित महिलाओं से मारपीट के बाद माले MLC शशि यादव पहुंचीं जहानाबाद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Jehanabad News:परियावां में दलित महिलाओं से मारपीट के बाद माले MLC शशि यादव पहुंचीं जहानाबाद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
InShot_20260822_203604238

जहानाबाद, 22 अगस्त 2026। मोदनगंज प्रखंड के घोषी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधुगंज पंचायत के परियावां गांव में जमीन विवाद को लेकर चार दलित महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल महिलाओं का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को भाकपा-माले की MLC शशि यादव पीड़ित महिलाओं से मिलने जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचीं और उनका हाल जाना। एमएलसी शशि यादव के साथ माले की टीम ने घायल महिलाओं और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद टीम परियावां गांव भी पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। टीम में माले राज्य कमिटी के सदस्य रवींद्र यादव सहित पार्टी के अन्य नेता शामिल रहे। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की। घटना में महिलाओं के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। घायल महिलाओं के पति रोजगार के सिलसिले में लुधियाना, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में रहते हैं।

पीड़ित महिलाओं से मुलाकात के बाद शशि यादव ने कहा कि घर में घुसकर महिलाओं के साथ इस तरह मारपीट करना गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों और दबंगों का मनोबल बढ़ा हुआ है और दलितों तथा महिलाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं।उन्होंने प्रशासन से परियावां घटना में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने, पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा देने और उनका समुचित इलाज कराने की मांग की। शशि यादव ने कहा कि यदि आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाकपा-माले पूरे जिले में आंदोलन करेगी.एमएलसी ने सरकार में शामिल दलित नेताओं चिराग पासवान और जीतन राम मांझी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दलित हितैषी होने का दावा करने वालों को ऐसी घटनाओं पर चुप्पी तोड़नी चाहिए। माले की ओर से बताया गया कि घटना के विरोध में रविवार को प्रतिरोध मार्च और सभा का आयोजन किया जाएगा।

Jehanabad News: CPI(ML) MLC Shashi Yadav arrived in Jehanabad following the assault on Dalit women in Pariyawan and demanded the arrest of the accused.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़