DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 25 यूनिट रक्त संग्रह।

Jehanabad News: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, 25 यूनिट रक्त संग्रह।

मां-बेटे ने एक साथ किया रक्तदान, रेड क्रॉस भवन में दिखा मानव सेवा का जज्बा।

जहानाबाद विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रेड क्रॉस भवन, जहानाबाद में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जहानाबाद के चेयरमैन सत्येंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों की जिंदगी बचाने में सहायक साबित होता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता फैलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जोड़ना चाहिए। शिविर में एक प्रेरणादायक दृश्य उस समय देखने को मिला जब मां और बेटे ने एक साथ रक्तदान कर समाज को मानवता और सेवा का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए इसे पारिवारिक संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Digital Women Trust


इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जहानाबाद के सचिव राजकिशोर प्रसाद ने सभी रक्तदाताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदाता समाज के वास्तविक नायक हैं, जिनके सहयोग से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे। रक्त संग्रह का कार्य सदर अस्पताल, जहानाबाद के ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई थीं। कार्यक्रम में रेड क्रॉस के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा स्वयंसेवक और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरा आयोजन सेवा, समर्पण और मानवता के संदेश से ओतप्रोत रहा। यह रक्तदान शिविर सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Jehanabad News: Blood donation camp organised on World Red Cross Day, 25 units of blood collected.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़