DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह आयोजित

Jehanabad News: विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह आयोजित
IMG_20250614_151218

जहानाबाद विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर   एक विशेष रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र प्रसाद ने की।
शिविर में 20 स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले लोगों ने भाग लिया। इसके साथ ही, नियमित रक्तदान के माध्यम से समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले समाजसेवी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में अमित कैप्टन, ममता प्रिया, आशुतोष कुमार समेत कई अन्य प्रेरणादायक नाम शामिल रहे।
इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र प्रसाद ने कहा, “नियमित रक्तदान न केवल ज़रूरतमंदों की जान बचाने में मदद करता है, बल्कि यह स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी सिद्ध होता है। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को इससे जोड़ने की जरूरत है।”
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन ने समाज में मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश की और रक्तदान जैसे पुण्य कार्य के महत्व को रेखांकित किया।

Jehanabad News: Blood donation camp and felicitation ceremony organized on World Blood Donor Day

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़