DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News : बिहार ग्रामीण बैंक ने जनप्रतिनिधि समन्वय सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

Jehanabad News : बिहार ग्रामीण बैंक ने जनप्रतिनिधि समन्वय सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
InShot_20260821_065447791

जहानाबाद। बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों के सम्मान में शहर के एक निजी हॉल में जनप्रतिनिधि समन्वय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज कुमार एवं मुख्य अतिथि महाप्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में शहर के राजेश रंजन, घोसी के मुखिया रंजीत कुमार, टुनटुन मुखिया, अजय कुमार, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी सहित बड़ी संख्या में पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर बिहार ग्रामीण बैंक की ओर से उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय, संवाद और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि सीधे आम लोगों से जुड़े होते हैं। ऐसे में बैंक और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से ग्रामीणों तक बैंक की विभिन्न योजनाओं, ऋण सुविधाओं और अन्य सेवाओं की जानकारी आसानी से पहुंचाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि बिहार ग्रामीण बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के साथ बेहतर जुड़ाव के माध्यम से ग्रामीण विकास में अपनी भूमिका को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि बैंक से जुड़कर बिहार के विकास को गति देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, जनप्रतिनिधियों ने बिहार ग्रामीण बैंक की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि बैंक की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधि और बैंक मिलकर बेहतर कार्य कर सकते हैं। सम्मेलन में आपसी समन्वय और सहयोग को आगे भी मजबूत बनाए रखने पर सहमति बनी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Jehanabad News: Bihar Gramin Bank honored Panchayat representatives at a coordination conference for public representatives.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़