DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ रवाना, 9 मई को होगा आयोजन

Jehanabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ रवाना, 9 मई को होगा आयोजन
InShot_20260505_202128418

जिला जज व डीएम ने दिखाई हरी झंडी, अधिक से अधिक मामलों के निपटारे की अपील

जहानाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद के तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को जागरूकता रथ को रवाना किया गया। यह रथ पूरे जिले में घूमकर आम लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा। जागरूकता रथ को व्यवहार न्यायालय, जहानाबाद परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार, डीएलएसए सचिव बृजेश कुमार, जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय समेत एडीजे-1, एडीजे-2, एडीजे-3 और एडीजे-4 सहित कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव बृजेश कुमार ने की। इस दौरान आगामी 9 मई 2026 को व्यवहार न्यायालय, जहानाबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Digital Women Trust

सचिव बृजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायपालिका का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए आपसी सहमति के आधार पर मामलों का स्थायी समाधान किया जाता है। इससे पक्षकारों के समय, धन और श्रम की बचत होती है तथा आपसी सौहार्द भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, वाहन ऋण, ट्रैफिक चालान समेत कई छोटे-छोटे मामलों का एक ही दिन में निपटारा किया जाता है, जिससे लोगों को लंबे समय से चल रहे विवादों से राहत मिलती है। हालांकि, इसके लिए दोनों पक्षों की सहमति आवश्यक होती है। जिला जज ने आम जनता से अपील की कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने सुलह योग्य मामलों का निपटारा लोक अदालत में कराएं। उन्होंने कहा कि संबंधित मामलों के निपटारे के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाना जरूरी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जहानाबाद ने सभी जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे 9 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर इस वैकल्पिक न्याय व्यवस्था का लाभ उठाएं।

Jehanabad News: Awareness chariot departs for National Lok Adalat, event to be held on May 9

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़