DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 30 अगस्त तक मांगें पूरी करने का आश्वासन, सफाईकर्मी काम पर लौटे; समयसीमा पूरी नहीं हुई तो फिर होगी हड़ताल

Jehanabad News: 30 अगस्त तक मांगें पूरी करने का आश्वासन, सफाईकर्मी काम पर लौटे; समयसीमा पूरी नहीं हुई तो फिर होगी हड़ताल
InShot_20260810_161013005


जहानाबाद। नगर परिषद के सफाईकर्मी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को सफाईकर्मियों ने विरोध मार्च निकालकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन समाप्त किया। इसके बाद सफाईकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर बातचीत की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। बातचीत के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने सफाईकर्मियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए 30 अगस्त तक उनकी मांगों के समाधान की दिशा में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि जायज मांगों को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। एनजीओ के स्तर पर किसी प्रकार की अनियमितता या कमी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करने की भी बात कही गई।
अधिकारी के आश्वासन के बाद सफाईकर्मियों ने फिलहाल अपना आंदोलन समाप्त करते हुए काम पर लौटने का निर्णय लिया।

सफाईकर्मी बबलू कुमार, सूरज, मदन सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि वे शहर की सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपने काम पर वापस लौट रहे हैं, लेकिन 30 अगस्त तक उनकी 10 सूत्री मांगें पूरी नहीं हुईं तो इसके बाद सफाईकर्मी दोबारा हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। इसके बाद बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सफाईकर्मी नगर परिषद कार्यालय से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लौट गए और शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई कार्य संभाल लिया। सफाईकर्मियों ने स्पष्ट किया कि 30 अगस्त की समयसीमा उनके आंदोलन के अगले चरण का आधार होगी। मांगें पूरी होने पर आंदोलन समाप्त माना जाएगा, अन्यथा फिर से हड़ताल शुरू की जाएगी।

Jehanabad News: Assurance given to meet demands by August 30; sanitation workers return to work; strike to resume if deadline is not met.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़