DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 14 पंचायतों में लगे सहयोग शिविर, 476 आवेदन प्राप्त, 126 मामलों का हुआ निष्पादन

Jehanabad News: 14 पंचायतों में लगे सहयोग शिविर, 476 आवेदन प्राप्त, 126 मामलों का हुआ निष्पादन
IMG-20260722-WA0006


जहानाबाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत मंगलवार को जहानाबाद जिले की 14 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। जिलेभर में आयोजित शिविरों में कुल 476 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 126 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष 350 आवेदनों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया है। सदर प्रखंड की गोनवा पंचायत में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 23 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं नौरु पंचायत में 35 आवेदन प्राप्त हुए। काको प्रखंड के बारा पंचायत में 44, डेढ़सेइया पंचायत में 12 तथा खालिसपुर पंचायत में 44 आवेदन प्राप्त हुए।
मखदुमपुर प्रखंड के बेलाविर्रा पंचायत में 50 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 11 का निष्पादन किया गया। कलानौर पंचायत में 59 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नौ मामलों का निपटारा हुआ। सुगांव पंचायत में 18 आवेदन प्राप्त हुए और पांच का निष्पादन किया गया, जबकि पूर्वी सरेन पंचायत में 20 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पांच मामलों का समाधान किया गया। जगपुरा पंचायत में 17 आवेदन प्राप्त हुए।


घोसी प्रखंड के शाहपुर पंचायत में 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें छह का निष्पादन किया गया। रतनी-फरीदपुर प्रखंड के उचिटा पंचायत में 32 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 12 मामलों का निपटारा हुआ। हुलासगंज प्रखंड के दावथु पंचायत में सर्वाधिक 65 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 52 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। वहीं मोदनगंज प्रखंड के देवरा पंचायत में 34 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें दो मामलों का निष्पादन किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी शिविर प्रभारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा राज्य सरकार के निर्धारित मानकों के अनुरूप 30 दिनों के भीतर सभी मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निष्पादित मामलों की अनुपालन रिपोर्ट भी नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने आम लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविरों में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराएं।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Assistance camps held in 14 panchayats; 476 applications received, 126 cases resolved.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़