DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पीएम की सादगी अपील के बीच उपमुख्यमंत्री का लंबा काफिला चर्चा में, जनता ने उठाए सवाल

Jehanabad News: पीएम की सादगी अपील के बीच उपमुख्यमंत्री का लंबा काफिला चर्चा में, जनता ने उठाए सवाल
InShot_20260523_195624044


Jehanabad News: एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी   देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत, सादगी अपनाने और अनावश्यक वाहन इस्तेमाल से बचने की अपील कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर जहानाबाद में उपमुख्यमंत्री  विजय कुमार चौधरी का करीब 200 गाड़ियों का काफिला चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि जब आम जनता को बचत का संदेश दिया जा रहा है, तब नेताओं के बड़े-बड़े काफिले अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं। जहानाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ बड़ी संख्या में वाहन पहुंचे। काफिले में नेताओं, अधिकारियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की गाड़ियां शामिल थीं। इतना ही नहीं, जुलूस में ऊंट और घोड़ों को भी शामिल किया गया, जिसे कई लोगों ने शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि मौजूदा परिस्थितियों में सभी को सादगी और बचत की भावना अपनानी चाहिए। उन्होंने लोगों से छोटी दूरी के लिए पैदल चलने और अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने की बात कही थी।


इधर, जहानाबाद में निकले इस बड़े काफिले को लेकर स्थानीय लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे काफिलों से ईंधन और संसाधनों की अनावश्यक खपत होती है और यह आम जनता को दिए जा रहे संदेश के विपरीत नजर आता है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि सरकार सादगी और बचत की बात करती है, तो इसकी शुरुआत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी दिखनी चाहिए। अब जिले में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या बचत और सादगी के नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं, जबकि नेता और अधिकारी बड़े काफिलों के जरिए शक्ति प्रदर्शन करते नजर आते हैं।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Amid PM’s appeal for simplicity, Deputy Chief Minister’s long convoy is in the news, public raises questions

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़