DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: श्रावणी मेला पर आरोप-प्रत्यारोप तेज, जेडीयू और बीजेपी नेताओं ने महागठबंधन पर किया पलटवार, कहा- झूठ फैलाकर जनता को कर रहे गुमराह

Jehanabad News: श्रावणी मेला पर आरोप-प्रत्यारोप तेज, जेडीयू और बीजेपी नेताओं ने महागठबंधन पर किया पलटवार, कहा- झूठ फैलाकर जनता को कर रहे गुमराह
IMG_20250711_192812

जहानाबाद श्रावणी मेला के उद्घाटन को लेकर महागठबंधन विधायकों द्वारा जिला प्रशासन और प्रभारी मंत्री पर लगाए गए आरोपों का जदयू और भाजपा नेताओं ने कड़ा खंडन किया है। को प्रेस कांफ्रेंस कर जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि जिला प्रशासन ने मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था। इसके बावजूद महागठबंधन के विधायक उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हुए और राजनीतिक साजिश के तहत झूठे आरोप लगा रहे हैं।
जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा, “महागठबंधन के विधायकों ने सिर्फ मेला उद्घाटन का बहिष्कार ही नहीं किया, बल्कि भोले शंकर का भी बहिष्कार किया है। यह आस्था का नहीं, बल्कि सियासत का अपमान है।” उन्होंने कहा कि महागठबंधन के पास कोई नीति, एजेंडा या जनहित का कार्यक्रम नहीं है, सिर्फ जनता को गुमराह करना इनकी आदत बन गई है।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि महागठबंधन के नेता आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए धर्म के नाम पर समाज में जहर घोलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “बिहार की जनता अब जागरूक है। महागठबंधन का चाल, चरित्र और चेहरा सबके सामने आ चुका है। इस बार इनका दांव नहीं चलने वाला।”
बीजेपी जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि जिस तरह से हाल के बंद के दौरान महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया, वह पूरी तरह से जंगलराज-2 का ट्रेलर था। उन्होंने कहा कि अगर इनकी सरकार बनी तो फिर कानून व्यवस्था की हालत खराब हो जाएगी।
जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा ऐसा कोई प्रेस बयान जारी नहीं किया गया था जिसमें डीएम और एसपी को उद्घाटनकर्ता बताया गया हो। उन्होंने बताया कि श्रावणी मेला का उद्घाटन विधान पार्षद अनिल शर्मा, डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती प्रभावती मांझी, नगर परिषद सभापति श्रीमती रूप देवी और अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेताओं का उद्देश्य केवल जनता को गुमराह करना और सत्ता की लालसा में झूठ फैलाना है। उन्होंने दावा किया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।
इस प्रेस वार्ता में जदयू मीडिया प्रभारी मधेश्वर यादव, भाजपा जिला महामंत्री अनिल ठाकुर सहित कई पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Jehanabad News: Allegations and counter-allegations on Shravani Mela intensify, JDU and BJP leaders hit back at the Grand Alliance, said- they are misleading the public by spreading lies

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़