सत्संग नगर की घटना, नगर थाना पुलिस कर रही जांच
जहानाबाद: जिले के राजाबाजार स्थित सत्संग नगर में एक फौजी की घर में सोते समय निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सलारपुर गांव (थाना शकूराबाद) निवासी ऋतु शर्मा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सत्संग नगर में रह रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋतु शर्मा सेना में थे और अपने गांव में नहीं रहते थे वह राजा बाजार में किराए के मकान में रहा करते थे। वे सत्संग नगर स्थित किराए के मकान में सोए हुए थे, इसी दौरान देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
नगर थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन हर पहलू पर जांच की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटना पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
Jehanabad News: A sleeping soldier was murdered in Rajabazar, sensation spread in the area
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












