DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: कोविड प्रिपेरेडनेस एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

Jehanabad News: कोविड प्रिपेरेडनेस एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
IMG_20250529_202716

जहानाबाद, सिविल सर्जन कार्यालय कक्ष में सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कोविड प्रिपेरेडनेस सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यापक समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान विशेष रूप से जिन बिंदुओं पर चर्चा और मूल्यांकन किया गया, उनमें शामिल थे:

Digital Women Trust
  • कोविड जांच की व्यवस्था
  • एम्बुलेंस की उपलब्धता और संचालन
  • लैंडलाइन हेल्पलाइन नंबर की सक्रियता
  • आवश्यक दवाओं की उपलब्धता
  • एक्स-रे सेवाओं का संचालन
  • पैथोलॉजिकल जांच की स्थिति
  • स्वास्थ्य उप केंद्र एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का समय पर खुलना
  • चिकित्सकों का रोस्टर तैयार करना और उसकी निगरानी
  • कंट्रोल एवं कमांड सेंटर की कार्यक्षमता और संचालन

बैठक में सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, अस्पताल प्रबंधक, कार्यकारी अधीक्षक, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड समेत सभी स्वास्थ्य सेवाओं को समयबद्ध, प्रभावी और समन्वित रूप से संचालित किया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित निगरानी, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस समीक्षा बैठक के माध्यम से स्वास्थ्य तंत्र को और अधिक सशक्त, तैयार एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल की गई।

Jehanabad News: Review meeting on COVID preparedness and health services held

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़