DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: एकरांची से लौटे जहानाबाद के कराटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Loading...
Jehanabad News: एकरांची से लौटे जहानाबाद के कराटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत


राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

Digital Women Trust


जहानाबाद यूनिक शोतोकान कराटे एसोसिएशन इंडिया की टीम रांची के खेलगांव में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेकर आज जहानाबाद लौटी। टीम के आगमन पर स्थानीय जनता और खिलाड़ियों के अभिभावकों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रतियोगिता में जहानाबाद के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। एसोसिएशन के अध्यक्ष सह मुख्य कोच अन्नू शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुणाल सिंह आर्य और आस्था कुमारी कश्यप ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं माही कुमारी ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा अर्पणा सिन्हा और आशीष कुमार ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से न केवल जहानाबाद, बल्कि पूरे बिहार का नाम गौरवान्वित हुआ है। साथ ही इन खिलाड़ियों ने अपने माता-पिता का नाम भी ऊंचा किया है। इस अवसर पर मुख्य कोच अन्नू शक्ति सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि जहानाबाद के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है और वे किसी भी मंच पर जाकर जिले का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और पूरी मेहनत व लगन से सफलता हासिल कर रहे हैं। कोच ने आगे कहा कि रांची से लौटे खिलाड़ियों ने जिस तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं, वह जिले के लिए गर्व की बात है और आने वाले समय में ये खिलाड़ी और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

Jehanabad News: A grand welcome to the Karate players of Jehanabad who returned from Ranchi

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़