DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 13 जून को पटना में नाई समाज का महासम्मेलन, ‘केश कला बोर्ड’ गठन की मांग को लेकर जहानाबाद में हुई तैयारी बैठक

Jehanabad News: 13 जून को पटना में नाई समाज का महासम्मेलन, ‘केश कला बोर्ड’ गठन की मांग को लेकर जहानाबाद में हुई तैयारी बैठक
InShot_20260603_152849906



जहानाबाद।आगामी 13 जून 2026 को पटना में आयोजित होने वाले संयुक्त नाई (सेन) एकता महासम्मेलन की सफलता को लेकर मंगलवार को जहानाबाद के अतिथिगृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनिल ठाकुर ने की, जबकि महासम्मेलन के संयोजक एवं भाजपा बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में नाई (सेन) समाज से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और महासम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए संदीप ठाकुर ने कहा कि नाई (सेन) समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से 13 जून को पटना के रविन्द्र भवन (वीर चंद्र पटेल पथ, आर ब्लॉक) में संयुक्त नाई (सेन) एकता महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वे बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर समाज के लोगों को एकजुट करने का कार्य कर रहे हैं।

पत्रकारों से बातचीत में संदीप ठाकुर ने कहा कि महासम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बिहार में ‘केश कला बोर्ड’ के गठन की मांग को मजबूती से उठाना है, ताकि नाई समाज को सरकारी पहचान, सम्मान, आधुनिक प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। इसके अलावा समाज के युवाओं के लिए आर्थिक सहायता, ऋण सुविधा, पारंपरिक सैलून व्यवसाय के संरक्षण तथा समाज के अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाई समाज लंबे समय से सामाजिक योगदान देता आ रहा है, लेकिन उसे अपेक्षित सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। ऐसे में समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों और हितों के लिए आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पटना पहुंचकर महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। यदि समाज संगठित होकर आगे बढ़ेगा तो शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सम्मान और राजनीतिक भागीदारी के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की जा सकेंगी। महासम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में समाज के विकास, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
स्थान: रविन्द्र भवन, वीर चंद्र पटेल पथ (आर ब्लॉक), पटना
तिथि: 13 जून 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे
आयोजक: समस्त नाई परिवार, बिहार।

Digital Women Trust

Jehanabad News: A grand convention of the barber community is being held in Patna on June 13th. A preparatory meeting was held in Jehanabad demanding the formation of a ‘Hair Art Board’.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़