DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: डहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल 35 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Jehanabad News: डहरपुर में सड़क दुर्घटना में घायल 35 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
InShot_20260812_080916547

जहानाबाद: घोसी थाना क्षेत्र के डहरपुर गांव में सड़क दुर्घटना में घायल 35 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की रात करीब 9 बजे महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, मृतका की पहचान डहरपुर गांव निवासी बविता देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि रविवार को बविता देवी अपने बड़े पुत्र के साथ स्कूटी से छोटे पुत्र से हॉस्टल में मिलने एकंगर सराय जा रही थीं। इसी दौरान गांव के समीप उनकी साड़ी स्कूटी के पहिए में फंस गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। पटना में इलाज कराने के बाद परिजन उन्हें वापस घर ले आए थे। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया।

चिकित्सकों के अनुसार, इलाज के दौरान महिला का ब्लड प्रेशर और पल्स काफी कम हो गया। डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच और उपचार किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो सका। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका के भाई चंदन कुमार ने बताया कि बविता देवी खेती-बाड़ी कर अपने परिवार और बच्चों का पालन-पोषण करती थीं। उनके दो छोटे बच्चे हैं। मां की मौत के बाद बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह बहुत बड़ी त्रासदी है और इस घटना से उबर पाना बेहद मुश्किल होगा।महिला की मौत के बाद पूरे गांव और परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Jehanabad News: 35-year-old woman injured in a road accident in Daharpur dies during treatment; family devastated.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़