DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 3 दिवसीय लीडरशिप बूटकैम्प का शुभारंभ, युवाओं को नेतृत्व का मिलेगा प्रशिक्षण

Jehanabad News: 3 दिवसीय लीडरशिप बूटकैम्प का शुभारंभ, युवाओं को नेतृत्व का मिलेगा प्रशिक्षण
IMG_20250718_170410

जहानाबाद,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “माय भारत” (MY Bharat) द्वारा जहानाबाद में 17 जुलाई से 19 जुलाई तक तीन दिवसीय लीडरशिप बूटकैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 15 से 25 वर्ष की आयु के युवाओं में नेतृत्व कौशल का विकास करना है।

बूटकैम्प में जिले के चयनित 35 युवक-युवतियों को भागीदारी का अवसर मिला है, जिन्हें तीन दिनों तक नेतृत्व विकास (लीडरशिप डेवलपमेंट), सामुदायिक जागरूकता, और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, उन्हें देश की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक संरचना को समझने के लिए इंटरएक्टिव सत्रों, टीम बिल्डिंग एक्टिविटीज, समूह चर्चाओं, क्विज़, और प्रेरणादायक वक्तव्यों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Digital Women Trust

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए माय भारत के जिला युवा अधिकारी शिशिर करौलिया ने बताया कि “इस बूटकैम्प का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व की भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। आज के युवा कल के नेता हैं, और उन्हें सही दिशा देने के लिए ऐसे प्रशिक्षण शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

करौलिया ने यह भी बताया कि प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि उन्हें भविष्य में विभिन्न सामाजिक एवं सरकारी गतिविधियों में भागीदारी हेतु प्रेरणा मिले।

बूटकैम्प में जिले के शिक्षाविदों, प्रशिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सरकारी अधिकारियों ने भी सहभागिता की और युवाओं को उनके जीवन लक्ष्य के प्रति सजग और समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

Jehanabad News: 3-day leadership bootcamp launched, youth will get leadership training

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़