DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: इंडिया गठबंधन से जहानाबाद में मुस्लिम उम्मीदवार की मांग: कांग्रेस बैठक में उठा मुद्दा

Jehanabad News: इंडिया गठबंधन से जहानाबाद में मुस्लिम उम्मीदवार की मांग: कांग्रेस बैठक में उठा मुद्दा
IMG_20250718_160308

जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा शुक्रवार को “हर घर झंडा” और “माई बहिन मान योजना” कार्यक्रम के तहत शहर के जाफरगंज स्थित कैशर रिज़वी कॉलोनी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैयद कैशर आलम रिज़वी ने किया।

बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े पचासों लोग शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।
पूर्व जिलाध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी ने उपस्थित लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी और लोगों से बीएलओ के साथ सक्रिय संपर्क में रहकर नामांकन और संशोधन कार्यों में भागीदारी की अपील की।

Digital Women Trust

बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार “प्रियदर्शी” ने कहा कि “वोट हमारा संवैधानिक अधिकार है, इससे हमें कोई वंचित नहीं कर सकता।” उन्होंने जहानाबाद क्षेत्र की जनसंख्या संरचना का हवाला देते हुए INDIA गठबंधन से मांग की कि इस बार जहानाबाद जिले से एक मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिया जाए।

प्रियदर्शी ने यह भी कहा कि जहानाबाद में अल्पसंख्यक समुदाय की संख्या अच्छी-खासी है, और उन्हें प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने गठबंधन दलों से सामाजिक न्याय और समावेशी राजनीति की भावना को ध्यान में रखते हुए यह मांग की।

बैठक में नगर अध्यक्ष सरवर सलीम, डॉ मेराज आलम, अब्दुल तौहीद अहमद, मौलाना हिफजुर्रहमान, मो. अनवर आलम, मो. मेराजुद्दीन मल्लिक, मास्टर तौहीद साहब समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

बैठक के अंत में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कल पटना के ज्ञान भवन में आयोजित कांग्रेस के मेला कार्यक्रम में जिले से अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

Jehanabad News: India alliance demands Muslim candidate in Jehanabad: Issue raised in Congress meeting

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़