DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद के इस गांव में पहुंचते ही प्रशासन रह गई दंग, लगभग सभी घरों में अवैध रूप से हो रहा था यह काम

Jehanabad: Many Ganja Trees recovered as Police raided Ghoshi's Belai Village
Jehanabad: Many Ganja Trees recovered as Police raided Ghoshi’s Belai Village

जहानाबाद (Jehanabad) पुलिस प्रशासन को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि घोसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में गांजा की अवैध खेती की जा रही है। जहानाबाद एसडीएम (Jehanabad SDM) ने सूचना मिलते ही एक टीम बना कर पूरे दल बल के साथ बेलई गांव पहुंचे। पुलिस को देखते हीं पूरे गांव में हड़कम मच गया।

प्रशासन भी रह गई दंग:

छापेमारी शुरू होते जो माजरा सामने आया उसे देखकर सभी दंग रह गए। बेलई (Belai) गांव के लगभग हर घर में लोगों ने 2-4 गांजा के पेड़ लगा रखे थे। किसी ने घर की चारदीवारी के भीतर, तो किसी ने घर के पिछे, किसी ने पास के बगीचे में तो किसी ने पास की गोशाला में। गांजा के तकरीबन सभी पेड़ बड़े अर्थात पुराने थे, जिसका मतलब इस गांव में गांजे की अवैध खेती काफी दिनों से हो रही थी। पुलिस ने सभी गांजे के पेड़ो को जब्त कर लिया है और अग्रतर करवाई की जा रही है। जहानाबाद एसडीएम राजीव रंजन (Rajeev Ranjan) की अगुवाई में घोसी (Ghoshi) एसडीपीओ, घोसी थाना प्रभारी ददन प्रसाद, घोसी सीईओ राहुल कुमार की मौजूदगी में एक संयुक्त टीम बना इस सफल छापेमारी को अंजाम दिया गया। इस दौरान यहां से भारी मात्रा में गांजा के पेड़ को बरामद किया गया है।

Jehanabad: Many Ganja Trees recovered as Police raided Ghoshi’s Belai Village (Video during raid in Belai Village)

गुप्त सूचना के आधार पर कारवायी:

जहानाबाद एसडीएम राजीव रंजन ने बताया कि ‘हमने गुप्त सूचना मिली थी कि गाँव मे अवैध रूप से गांजा की खेती की जा रही है। हमने पूरी टीम के साथ यहां छापेमारी किया और पाया कि बेलई गांव के कई घरों में गांजे की खेती की जा रही थी। लोगों ने घर में, घर के बाहर, और आसपास की जमीन में छोटे छोटे रूप में इसकी खेती कर रहे हैं। हमने 50-60 की मात्रा में गांजे के पेड़ को बरामद किया है एवं उसे जब्त किया है।

फिल्हाल जिन घरों में गांजा की खेती की गई थी वहां से लोग अपने घर को छोड़कर फरार हो गए हैं इसलिए उनका सत्यापन नहीं हो पाया है। प्रशाशन जल्द हीं उनकी सत्यापन कर उनपर करवाई करेगी। प्रशासन को यहां से कई बड़े-बड़े गांजे के पेड़ मिले हैं। जिन्हें देखकर लग रहा है गांव वाले लंबे समय से इसकी खेती कर रहे थे।

छापेमारी में बरामद हुए 50-60 गांजे के पेड़:

एसडीएम राजीव रंजन के नेतृत्व में गठित टीम ने गांव में छानबीन की तो पाया कि स्थानीय लोग अपने घरों के अंदर, पिछवाड़े, चारदीवारी के भीतर, पास के बगीचों और यहां तक कि गोशालाओं में भी गांजे की खेती कर रहे थे। छापेमारी के दौरान प्रशासन ने लगभग 50-60 गांजे के पेड़ जब्त किए हैं, जिनमें कई पूरी तरह विकसित हो चुके थे। इससे स्पष्ट होता है कि इस गांव में लंबे समय से गांजे की अवैध खेती की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान कई घरों से लोग फरार:

जहानाबाद एसडीएम राजीव रंजन ने बताया कि जब पुलिस दल गांव पहुंचा, तो वहां हड़कंप मच गया। कई घरों के लोग मौके से फरार हो गए, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस सत्यापन प्रक्रिया में जुटी हुई है और जल्द ही दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की ओर से कड़ी चेतावनी:

इस छापेमारी अभियान में एसडीएम राजीव रंजन के साथ घोसी एसडीपीओ, थाना प्रभारी ददन प्रसाद और सीईओ राहुल कुमार मौजूद थे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबर अपडेट हो रही है…..

यह भी पढ़े: जहानाबाद इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 के सफल आयोजन हेतु सभी केन्द्राधीक्षक मार्गदर्शिका का अनुपालन करे: जिला पदाधिकारी

यह भी पढ़े: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भारत और चीन में बनी सहमति, फिर से जल्द हीं शुरू हो सकती है कैलाश मानसरोवर यात्रा

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News