DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad:बिना बसाए गरीबों का घर उजाड़ना उचित नहीं – सांसद सुरेंद्र यादव

Jehanabad: It is not right to destroy the houses of the poor without settling them – MP Surendra Yadav

जहानाबाद राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने काको प्रखंड के हाटी गांव का दौरा कर अतिक्रमण अभियान के तहत उजाड़े गए 17 परिवारों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बेघर हुए लोगों को कंबल एवं आर्थिक सहायता प्रदान की और प्रशासन से मांग की कि विस्थापित परिवारों के लिए आवास की समुचित व्यवस्था की जाए

सांसद ने जताई नाराजगी, विस्थापितों को हरसंभव मदद का भरोसा बिना बसाए गरीबों के घर उजाड़ना अन्यायपूर्ण है। प्रशासन को चाहिए कि जिनके घर तोड़े गए हैं, उनके पुनर्वास की व्यवस्था करे।” उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान मखदुमपुर के पूर्व विधायक सूबेदार दास, सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव, राजद नेता अनिल पासवान, छोटू यादव, पप्पू मल्लिक समेत कई स्थानीय नेता और ग्रामीण उपस्थित रहे।


कुंभ हादसे पर सांसद का बड़ा बयान – सरकार विफल

जहानाबाद – सांसद सुरेंद्र यादव ने महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा,
“सरकार की विफलता के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। उचित प्रबंधन न होने से कई लोगों की जान चली गई, लेकिन मौत का सही आंकड़ा अभी भी स्पष्ट नहीं किया जा रहा है।”

‘सोशल मीडिया प्रचार के कारण हुआ हादसा’ – सांसद का कटाक्ष

सांसद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि
“धर्म के नाम पर प्रचार कर वोट बैंक की राजनीति की गई। सोशल मीडिया पर अमृत स्नान का व्यापक प्रचार कर आम जनता को दिग्भ्रमित किया गया। जब बड़े-बड़े नेता और मंत्री स्नान करने पहुंचे, तो आम लोग भी उमड़ पड़े, जिससे भगदड़ मच गई।”

उन्होंने कहा कि सरकार भले ही कुंभ में व्यवस्थाओं के बड़े-बड़े दावे कर रही थी, लेकिन हादसे ने इन दावों की पोल खोल दी

जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी – सांसद

सांसद यादव ने हाटी गांव के विस्थापित परिवारों और कुंभ हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गरीबों के हक के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वह इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News