DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: जिला पदाधिकारी ने हुलासगंज प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

Jehanabad: District Officer conducted surprise inspection of Hulasganj Block and Zonal Office, directed for prompt execution of pending cases.

जहानाबाद: जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय एवं अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने हुलासगंज प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दाखिल-खारिज, राजस्व, अतिक्रमण, आपदा प्रबंधन एवं कार्यालय प्रबंधन से जुड़ी कई खामियां उजागर हुईं, जिन्हें शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में पाया गया कि 75 दिनों से अधिक पुराने दाखिल-खारिज के कई मामले लंबित हैं। इस पर जिला पदाधिकारी ने 30 जनवरी 2025 तक सभी मामलों के 100% निष्पादन का निर्देश दिया। इसके अलावा, अभियान बसेरा के तहत लंबित 100% आवेदनों को भी निपटाने का आदेश दिया गया

पंजी संधारण में लापरवाही, लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा गया

निरीक्षण के दौरान आगत पंजी संधारण में गड़बड़ी पाई गई। 10 जनवरी 2025 के बाद से कोई नई प्रविष्टि दर्ज नहीं की गई थी। इस लापरवाही पर लिपिक मिथिलेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया

अनाधिकृत अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोका गया

निरीक्षण में पाया गया कि राजस्व कर्मचारी संजय चौधरी एवं संतोष कुमार बिना सूचना के अनुपस्थित थे। इस पर जिला पदाधिकारी ने उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा

राजस्व कार्यों की रैंकिंग सुधारने के निर्देश

हुलासगंज अंचल को राजस्व कार्यों में 73वीं रैंकिंग प्राप्त हुई। इस पर जिला पदाधिकारी ने रैंकिंग सुधारने एवं राजस्व वसूली में 50% बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए

अतिक्रमण मामलों का शीघ्र समाधान

निरीक्षण में अतिक्रमण पंजी में 11 आवेदन लंबित पाए गए। इस पर अंचल अधिकारी को सभी मामलों का शीघ्र निपटारा कर अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया गया

बायोमेट्रिक हाजिरी में लापरवाही, सख्त निर्देश जारी

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अंचल कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन तो लगी है, लेकिन कर्मचारियों द्वारा इसका उपयोग नहीं किया जा रहा। इस पर सभी कर्मचारियों को बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया गया

कार्यालय की साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित संचालन के निर्देश

बंदोबस्त शिविर कार्यालय, हुलासगंज में साफ-सफाई का अभाव पाया गया। इस पर प्रभारी पदाधिकारी को तत्काल सफाई करवाने एवं कार्यालय को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया। इस निरीक्षण से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की पहल की गई

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News