DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद: साहित्यिक जगत के महान हस्ती जनाब लतीफ़ शम्सी साहब का इंतकाल

जहानाबाद: साहित्यिक जगत के महान हस्ती जनाब लतीफ़ शम्सी साहब का इंतकाल
IMG-20250108-WA0069
Jehanabad: Death of great personality of literary world, Janab Latif Shamsi Sahab.

जहानाबाद जिले के काको क्षेत्र के साहित्यिक और सामाजिक जगत के स्तंभ, जनाब लतीफ़ शम्सी साहब, आज 8 जनवरी 2025 को हमेशा के लिए खामोश हो गए। काको ने अपनी माटी का एक सच्चा सपूत खो दिया, और यह समाचार साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है।

जनाब लतीफ़ शम्सी साहब स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, कवि, और उर्दू साहित्य की धरोहर थे। जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रख्यात पूर्व छात्र, शम्सी साहब ने अपनी जिंदगी समाज की सेवा और साहित्य को समर्पित की। उनकी उत्कृष्टता और योगदान को देखते हुए जहानाबाद जिला प्रशासन के उर्दू प्रकोष्ठ ने उन्हें ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया था।

Digital Women Trust

शम्सी साहब की रचनाएं और समाजसेवा का काम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उनकी विद्वता और समर्पण ने उन्हें एक महान व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया।

उनकी जनाज़े की नमाज़ आज मगरीब के बाद शम्सी आहाता, काको, जहानाबाद, बिहार में अदा की जाएगी और उन्हें उनके पैतृक कब्रिस्तान, शम्सी रोज़ा, काको, जहानाबाद, बिहार में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

यह कठिन घड़ी उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। हम दुआ करते हैं कि अल्लाह तआला उन्हें जन्नतुल फिरदौस में उच्च स्थान अता फरमाए और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की ताकत और सब्र प्रदान करे।

उनकी अनुपस्थिति से साहित्यिक जगत में जो खालीपन आया है, उसे भर पाना मुश्किल होगा। उनकी विरासत, विचार और योगदान हमेशा याद किए जाएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़