DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: राजद के अनु जाति जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने अनिल पासवान

Jehanabad: Anil Paswan becomes District President of RJD’s Scheduled Tribe Cell

जहानाबाद राष्ट्रीय जनता दल द्वारा अनिल पासवान को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अनु जाति जनजाति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसे लेकर पार्टी के जिला प्रवक्ता डॉ शशी रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि जहानाबाद के सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव कर्मठ साथियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अपने पहल से सौंपने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में उनके पहल पर अनिल पासवान को यह जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होने कहा कि अनिल पासवान पार्टी के वफादार और पुराने कार्यकर्ता हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने से अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों का झुकाव राष्ट्रीय जनता दल की ओर और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि वंचित समाज के लिए हमारे नेता लगातार चिंतित हैं। ऐसे में जिला में अनिल पासवान उनकी आवाज बनेंगे। इधर बधाई देते हुए विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने कहा कि अनिल पासवान इस जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे। इससे संगठन और अधिक मजबूत होगा। मनोनयन पर बधाई देने वालों में परमहंस राय, धर्मपाल यादव, बैकुंठ यादव, छोटू यादव, पप्पू मलिक, शैलेश यादव, सतीश यादव समेत अन्य लोग शामिल हैंं.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News