
जहानाबाद अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर जिले को बेसहारा वृद्धों को मिली सौगात
जिले में बेसहारा बुजुर्गों को बेहतर माहौल मिलने की उम्मीद
बेसहारा बुजुर्गों के लिए ओल्ड एज होम की शुरुआत
जहानाबाद:हमारे देश में हर साल हजारों ऐसे वृद्ध जन हैं जो अपने जीवन के आखिरी समय में काफी दिक्कतों का सामना करते हैं। कई वृद्ध ऐसे होते हैं जिन्हें पारिवारिक कलेश और अन्य कारणों से अपना घर घर छोड़ना पड़ता है तो कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें उनके घर वाले लोग और उनके परिवारजन हीं उन्हें आखिरी समय में घर से निकाल देते हैं। पहले यह चलन विदेश और मेट्रो सिटी में ही देखने को मिलते थे लेकिन अब इस तरह की घटनाएं देश के छोटे-छोटे शहरों में भी देखने को मिल रहे हैं जहां वृद्ध आश्रम खोले जा रहे हैं। बिहार के जहानाबाद जिले में भी कई ऐसे वृद्ध हैं जिन्हें परिवारजनों की बेरुखी से दर-दर ठोकर खाने वाले बुजुर्गों को राज्य सरकार अब ठिकाना उपलब्ध कराने वाली है। जिले में बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन यापन कराने के लिए राज्य सरकार के द्वारा जिला स्तर पर वृद्धाश्रम खोला गया है।

पहले यह वृद्धाश्रम अस्थाई तौर पर शहर के राजा बाजार से संचालित किया जा रहा था। लेकिन यहां पर कई तरह की परेशानियां थीं। जिसे देखते हुए वृद्धाश्रम के लिए जमीन की तलाश प्रारंभ हो गई थी। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ने एडीएम को पत्र लिखकर मांग की थी। जिसके बाद शहर के मलहचक मुहल्ले में एक नए कैंपस का निर्माण कराया गया है। नए वृद्धाश्रम को आवश्यक सुविधाओं एवं स्वास्थ्यप्रद तथा बाधा मुक्त परिसर बना कर तैयार किया गया है। और आज वृद्ध दिवस के अवसर पर इस नए वृद्धाश्रम का उद्धघाटन जिले की डीएम अलंकृता पांडेय ने वृद्धों के साथ केक काटकर किया है। डीएम ने वृद्ध महिलाओ को केक भी खिलाया और उसी क्रम में जिलाधिकारी की उन महिलाओं के साथ कुछ दिल को छूने वाली तस्वीरें भी हमारे कैमरे में कैद हुईं। डीएम ने उम्मीद जताई कि बेसहारा वृद्ध जनों को अब बेहतर माहौल मिलेगा.

जिलाधिकारी अलंकृत पांडे ने कहा की अटल अभ्योदय योजना के तहत राजा बाजार में पहले से ही वृद्ध आश्रम चल रहा था किंतु वहां की जो बिल्डिंग थी और परिवेश था वह वृद्धजनों के अनुकूल नहीं था, हाइजीनिक और सफाई की भी कमी थी। इसको देखते हुए एक नए भवन की आवश्यकता थी इसीलिए आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर यहां नए भवन का उद्धघाटन किया गया है। हम आशा करते हैं कि इस कैंपस में जो हमारे जहानाबाद के वृद्धजन हैं उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वह अच्छा महसूस करेंगे। सुनिये क्या कुछ कहा जिलाधिकारी ने

Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












