DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद:कृषि रोड मैप के माध्यम से किसानों को सुदृढ़ करने वाला बिहार पहला राज्य

Jehanabad: Bihar is the first state to strengthen farmers through agriculture road map.

जहानाबाद जदयू के जिला कार्यालय में मंगलवार को किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंद्रभानु कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल शामिल हुए है। मौके पर किसान तथा सहकारिता प्रकोष्ठ केश्रकार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रखे हैं। जिसके कारण किसानो के जीवन स्तर में काफी सुधार आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवाहन करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां कृषि रोड मैप के माध्यम से दिशा दशा सुधारने की पहल शुरू हुई है। सरकार द्वारा संचालित योजना जैसे डीजल अनुदान, बीज अनुदान सहित कई कार्यो की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी किसान इन योजनाओं के लाभ से जानकारी के अभाव के कारण वंचित हैं उन्हें इसके बारे में अवगत कारएं और लाभ दिलाने में कार्यकर्ता सहयोग करें। मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश की सरकार 2008 में कृषि रोड मैप की शुरुआत की थी। सहकारिता के क्षेत्र में भी बिहार में काफी कार्य हुए हैं। किसानों को कई तरह की मदद दी जा रही है। बाढ़-सुखाड़, बर्फबारी, ओलावृष्टि समेत अन्य प्राकृतिक आपदाओं पर में हर संभव आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार, डॉ निरंजन अंबेडकर, संजय कुमार सिंह, राजू पटेल, वैद्यनाथ शर्मा, किसान नेता बृजनंदन यादव, बिजेंदर केवट, मनोज कुशवाहा, धर्मशिला देवी, कमलेश चंद्रवंशी, मुरारी यादव, फेकन चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News