DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

India vs Sri Lanka, Women’s Asia Cup 2022 Final today

भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मैच आज, कौन होगा एशिया कप महिला का नया चैंपियन?

India vs Sri Lanka, Women’s Asia Cup 2022 Final today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप का फाइनल मैच आज खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। लेकिन सवाल यह है कि इस फाइनल मैच का विनर कौन होगा?भारत की बात है तो वह अपने ग्रुप मे शानदार जीत के साथ टॉप टीम बनकर फाइनल में प्रवेश की थी जबकि सेमीफाइनल में उसने थाईलैंड को बड़े आसानी से हरा दिया और जबकि श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को सिर्फ एक रन से हराकर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है।

भारतीय महिला टीम महिला एशिया कप पर सातवीं बार कब्जा करना चाहेगी। इससे पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने थाईलैंड को 74 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। इस बार भारत को सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया लीग मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मैच हार गई थी। वहीं फाइनल की दूसरी टीम श्रीलंका की होगी। श्रीलंका ने सेमीफाइनल में आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

सिलहट क्रिकेट स्टेडियम की पिच इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए बराबर मददगार रही है। वैसे इस इस टूर्नामेंट में जयादातर मैचों में टीमें बड़ा स्कोर बनाने नाकामयाब रही है। भारत ने इससे पहले लीग राउंड में श्रीलंका को 41 रनों से हराया था। भारत के मजबूत बैटिंग लाइनअप मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम आत्मविश्वास से लबरेज नज़र आ रही है।
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम टॉप क्लास रही है। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ जेमिमा रोड्रिगेज शानदार फॉर्म में नज़र आ रही है। जिन्होंने टूर्नामेंट में 71.66 की औसत से 215 रन बनाए हैं। जिसमें उनके नाम दो अर्धशतक भी हैं। भारत की यह महिला खिलाड़ी प्लेयर ऑफ़ दी टूर्नामेंट की सबसे प्रबल दावेदार है। वहीं गेंदबाज़ी में दीप्ति ने 7.15 इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं। उनके बाद श्रीलंका की रणवीरा ने सर्वाधिक 12 विकेट चटकाए हैं।

दोनों टीमों के बीच फाइनल प्लेइंग इलेवन है-

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हर्षिता मडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया

अमन पांडेय

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News