DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Gurugram: Fire breaks out at auto parts manufacturing company

गुरुग्राम के ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

गुरुग्राम में आज सुबह साढ़े चार बजे एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली एक कंपनी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते हीं तत्काल दमकल विभाग की दो दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हालांकि, आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है, इसको लेकर कंपनी की ओर कोई बयान नहीं आया है। लेकिन कंपनी के कर्मचारी करोड़ों की संपत्ति के नुकसान की बात कर रहे हैं।घटना बिलासपुर इंडस्ट्रियल एरिया की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी में से ही किसी ने आग लगने की घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी थी इसके बाद मेजर फायर डिक्लेयर, गुरुग्राम के भीम नगर, सैक्टर-29, सैक्टर-37 की दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। वहीं, सैक्टर-10, मानेसर, धारूहेड़ा और डीएलएफ की भी गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। वहीं बताया जा रहा है कि हादसे को लेकर कंपनी के मालिक और वहां काम कर रहे कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News