16 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज जहानाबाद में सामाजिक संस्था रक्त सेवा के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना था। रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 16 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
शिविर में 22 लोग रक्तदान करने आए जिसमें से 16 लोगों का रक्त लिया गया वही 3 नेगेटिव ग्रुप के रक्तदाता को रिजर्व रखा गया,एवं 3 लोगो का चिकित्सीय कारण से रक्त नहीं लिया गया।रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं,बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।रक्तदान करने वालों में रक्त सेवा वुमेन के अध्यक्ष रजनीश, डिम्पी कुमारी सहित,स्वास्तिक,मोनू कुमार,कुंदन कुमार,राजू कुमार, कृष्णा कुमार,धीरज कुमार शर्मा,अमित कुमार,अभिषेक कुमार,विकास कुमार,पवन कुमार,शैलेश कुमार,रहमत अली,रवि रंजन,सर्वोदय कुमार,श्रवण कुमार ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।सभी रक्तदाताओं ने लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने और इस मानवीय अभियान से जुड़ने की अपील की वही आज के अवसर पर रक्तदान करने वालें रक्तदाताओं को सोलर वेंडर रुद्रा इन्फ्रासर्विस के तरफ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रक्त सेवा के संयोजक ललित शंकर पाठक ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करना समाज के प्रति सेवा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। लउन्होंने कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं किया जा सकता, बल्कि इसे केवल स्वस्थ व्यक्ति के स्वैच्छिक रक्तदान से ही प्राप्त किया जा सकता है।उन्होंने युवाओं सहित सभी स्वस्थ एवं पात्र लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है।
रक्त सेवा के अध्यक्ष रजनीश कुमार बिकु ने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है।दुर्घटना,गंभीर बीमारी,प्रसव, ऑपरेशन तथा अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है।ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता ही सबसे बड़ी ताकत बनते हैं। उन्होंने कहा कि रक्त सेवा का प्रयास है कि जहानाबाद में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाए और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाए।उन्होंने आज के शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अवनीश कुमार, अमन कौशिक, अमित कैप्टन एवं डिम्पी कुमारी की अहम भूमिका रही। इन सभी ने रक्तदाताओं के पंजीकरण, व्यवस्था एवं शिविर के संचालन में सक्रिय सहयोग किया।
रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. अमर कुमार की देखरेख में रक्त केंद्र की टीम ने रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई,रक्त केंद्र प्रभारी डॉ. अमर कुमार ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होता है।उन्होंने बताया कि स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति द्वारा रक्तदान करना सामान्यतः सुरक्षित है और इससे शरीर में नए रक्त कोशिकाओं के निर्माण की प्रक्रिया सक्रिय होती है।उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ एवं पात्र लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।रक्त संग्रह में टेक्नीशियन राजीव कुमार, विनोद कुमार, संयुक्ता टैगोर एवं रितेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक जांच एवं चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया।
रक्त सेवा की ओर से कहा गया कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्था का उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक स्वस्थ एवं पात्र लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान से जोड़ना है,ताकि जरूरत के समय किसी मरीज को रक्त की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम के अंत में रक्त सेवा की ओर से सभी रक्तदाताओं, रक्त केंद्र की पूरी टीम,सहयोगियों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। रक्तदान महादान है आइए, रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में अपना योगदान दें।
Jehanabad News: Blood donation camp organized on the birth anniversaries of the Father of the Nation, Mahatma Gandhi, and Lal Bahadur Shastri.



















