DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: गांधी जयंती पर बच्चों ने जाना बापू के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश

Jehanabad News: गांधी जयंती पर बच्चों ने जाना बापू के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश
InShot_20261002_210834024

जहानाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रबार को बचपन प्ले स्कूल के बच्चों को शहर के गांधी मैदान स्थित गांधी पार्क ले जाया गया। यहां बच्चों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को गांधी जी के जीवन, उनके विचारों और देश की आजादी में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी।

बच्चों को बताया गया कि महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उन्होंने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी जी ने लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारा और समानता के साथ रहने का संदेश दिया। वे स्वच्छता को भी विशेष महत्व देते थे और लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करते थे।

Digital Women Trust

स्कूल के संचालक अरुण प्रवल ने कहा कि बच्चों को किताबों के साथ-साथ महापुरुषों के जीवन और उनके विचारों से परिचित कराना भी जरूरी है। स्कूल में विभिन्न राष्ट्रीय पर्व, त्योहार और गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, ताकि बच्चों में देशप्रेम, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना बचपन से ही विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि बचपन में सीखी गई बातें बच्चों को लंबे समय तक याद रहती हैं और उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की और कहा कि अभिभावक बच्चों को इस तरह की गतिविधियों के लिए तैयार कर स्कूल भेजते हैं। इससे बच्चों का उत्साह बढ़ता है और वे गतिविधियों में रुचि के साथ भाग लेते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक बच्चों के साथ पूरे समय मौजूद रहे और उन्हें गांधी पार्क तक ले जाते हुए रास्ते में भी विभिन्न जानकारियां देते रहे। गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद बच्चों ने उनके विचारों और देशप्रेम से जुड़े गीत भी प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।

Jehanabad News: On Gandhi Jayanti, children learned about Bapu’s message of truth, non-violence, and cleanliness.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़