DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

India vs Australia CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट का फाइनल मैच आज क्या भारतीय टीम हासिल कर पाएगी अपना पहला गोल्ड?

India Women vs Australia Women's Cricket Final
India Women vs Australia Women's Cricket Final
India Women vs Australia Women’s Cricket Final
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारतीय महिला क्रिकेट टीम कॉमन वेल्थ गेम के फाइनल में पहुंच गई है। आज उसका मुकाबला है टी-20 की नंबर वन टीम ऑस्ट्रेलिया से। यह वही ऑस्ट्रेलियाई टीम है जिसने भारत का कॉमन वेल्थ गेम के सफर के पहले मैच में हराई थी। लेकिन वह बात अब पुरानी हो गई और भारतीय टीम ने उस मैच के बाद कभी पिछे मुड़ कर नहीं देखा और लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाने में सफल हो पाई है।

आज अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा पाई तो यह भारत के लिए क्रिकेट में पहला गोल्ड होगा। बर्मिघम में होने वाले फाइनल मुकाबले को 9.30 बजे से देखा जा सकता। सेमीफाइनल के रोमांचक मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने एक पदक भी पक्का कर लिया है, जहां टीम गोल्ड या कम से कम सिल्वर मेडल अपने नाम करेगी।

भारत के लिए यह गोल्डन चांस है जब वह एक तीर से दो निशाने लगाने का। एक ओर गोल्ड भारत का इंतजार कर रहा है तो दूसरी ओर पहले मैच मिली हार का बदला लेने का इससे बेहतर चांस नहीं मिलने वाला है। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की टीम एकदम तैयार है और साथ ही तैयार है भारत भी अपने खाते में एक और मेडल जोड़ने के लिए। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ब्रांज मेडल के लिए एक-दूसरे के सामने होंगे। भारत की निगाहे स्टार सलामी बैटर स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर पर जिन्होंने पूरी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News