DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ऑपरेशन मुस्कान ने लौटाई 51 लोगों के चेहरों की खुशी, 10.20 लाख के मोबाइल बरामद

Jehanabad News: ऑपरेशन मुस्कान ने लौटाई 51 लोगों के चेहरों की खुशी, 10.20 लाख के मोबाइल बरामद
InShot_20260902_184720464

जहानाबाद पुलिस ने खोए मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को लौटाए, 2026 में अब तक 411 मोबाइल किए जा चुके हैं वितरित.

जहानाबाद। खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए जहानाबाद पुलिस की ओर से चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ लगातार लोगों के चेहरों पर खुशी लौटा रहा है। पुलिस कप्तान कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बुधवार को 51 लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वापस किए गए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल फोन की बरामदगी और उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने की कार्रवाई लगातार जारी है। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लाभार्थियों ने जहानाबाद पुलिस और एसपी के प्रति आभार जताया।
बरामद मोबाइल पाने वालों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हैं। इनमें गृहिणी, मजदूर और किसान जैसे मेहनतकश लोग भी हैं। कई लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई से मोबाइल खरीदा था। मोबाइल गुम हो जाने के बाद उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जरूरी कामकाज और संपर्क में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली।
2026 में अब तक 411 मोबाइल लौटाए
ऑपरेशन मुस्कान के तहत वर्ष 2025 में कुल 88 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वितरित किए गए थे। वहीं वर्ष 2026 में अब तक छह चरणों में कुल 411 मोबाइल फोन वापस किए जा चुके हैं।
आंकड़ों के अनुसार, 31 जनवरी को 48, 1 मार्च को 69, 1 मई को 103, 1 जुलाई को 88, 1 अगस्त को 52 और 1 सितंबर को 51 मोबाइल बरामद कर उनके धारकों को सौंपे गए। सितंबर के चरण में बरामद 51 मोबाइल की अनुमानित कीमत 10.20 लाख रुपये है।
एसपी कोटा किरण कुमार ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने में लिखित आवेदन दें। आवेदन में मोबाइल का मॉडल, कंपनी का नाम, मोबाइल नंबर, IMEI नंबर और सिम से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने से पुलिस को मोबाइल की तलाश करने में मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत हर महीने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे जा रहे हैं। पुलिस की तकनीकी टीम इस दिशा में लगातार काम कर रही है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से यह भी अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल के माध्यम से उसे ब्लॉक कराने और बरामदगी के लिए शिकायत दर्ज कराएं। तकनीकी माध्यमों की मदद से पुलिस ऐसे मोबाइल की तलाश कर उन्हें उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाने का प्रयास करती है। मोबाइल वापस मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर आई खुशी इस अभियान की सफलता की कहानी खुद बयां करती नजर आई। ऑपरेशन मुस्कान ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस की तकनीकी पहल लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को दूर करने में अहम भूमिका निभा रही है।

Digital Women Trust

Jehanabad News: ‘Operation Muskan’ brings smiles back to the faces of 51 people; mobile phones worth ₹10.20 lakh recovered.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़