DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पूर्व डीईओ सरस्वती कुमारी बनीं मध्याह्न भोजन योजना की उप निदेशक

Jehanabad News: पूर्व डीईओ सरस्वती कुमारी बनीं मध्याह्न भोजन योजना की उप निदेशक
InShot_20260904_165831235

जहानाबाद/पटना। बिहार शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए जहानाबाद की पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) सरस्वती कुमारी को मध्याह्न भोजन योजना का नया उप निदेशक नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे राज्य स्तर पर मध्याह्न भोजन योजना के प्रभावी संचालन, निगरानी और बेहतर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।  सरस्वती कुमारी इससे पूर्व शिक्षा विभाग के सचिवालय में अवकाश आरक्षित पदाधिकारी (OOD) के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। साथ ही, वे वर्तमान में शिक्षा विभाग के विशेष सचिव के विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) के पद पर भी कार्यरत हैं। प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए विभाग ने उन्हें मध्याह्न भोजन योजना जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी है।

जहानाबाद में जिला शिक्षा पदाधिकारी के रूप में उनका कार्यकाल भी उल्लेखनीय रहा। उनके कार्यकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मामलों में सक्रियता और प्रशासनिक दक्षता देखने को मिली थी। सरस्वती कुमारी के उप निदेशक पद पर नियुक्त होने की खबर से जहानाबाद के शिक्षकों, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। शिक्षकों एवं शिक्षाविदों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ मध्याह्न भोजन योजना को मिलेगा और योजना के संचालन, निगरानी तथा क्रियान्वयन में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Former DEO Saraswati Kumari appointed Deputy Director of the Mid-Day Meal Scheme.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़