DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित; सांसद ने लिया स्थिति का जायजा

Jehanabad News: जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित; सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
InShot_20260904_192736147

जहानाबाद। झारखंड के डैम से छोड़े गए पानी का असर अब जहानाबाद में भी देखने को मिल रहा है। दर्द नदी के रास्ते अचानक पानी का जलस्तर बढ़ने से शहर के कई मोहल्ले प्रभावित हुए हैं। इनमें जाफरगंज मोहल्ला भी शामिल है, जहां रातों-रात पानी बढ़ जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जाफरगंज मोहल्ले को जहानाबाद बाजार से जोड़ने वाला पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है। पुल के डूब जाने से लोगों का एक-दूसरे इलाके में आना-जाना प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस रास्ते से वे कुछ ही मिनटों में बाजार पहुंच जाते थे, अब पानी भर जाने के कारण उन्हें काफी लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्ते से होकर जाना पड़ रहा है। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इधर, जैसे ही जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव को जाफरगंज में जलजमाव और स्थानीय लोगों की परेशानी की जानकारी मिली, वे शुक्रवार को तत्काल मौके पर पहुंचे। सांसद ने प्रभावित मोहल्ले में पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना।स्थानीय लोगों ने सांसद को बताया कि अचानक पानी बढ़ने से मोहल्ले का संपर्क प्रभावित हो गया है और पुल के पूरी तरह डूब जाने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।मौके पर सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि उन्हें जाफरगंज की इस समस्या के बारे में पहले जानकारी नहीं दी गई थी। जैसे ही उन्हें इसकी सूचना मिली, वे तत्काल स्थानीय लोगों के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जलजमाव और पुल के डूबने की समस्या गंभीर है और इसका स्थायी समाधान जरूरी है। सांसद ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विकास और व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों को ऐसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार आवाज उठा चुके हैं, लेकिन विपक्ष में होने के कारण उनकी बातों को अपेक्षित गंभीरता नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि जाफरगंज के लोगों की समस्या को लेकर वे उनके साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद करेंगे। सांसद ने यह भी कहा कि पुल के बार-बार पानी में डूबने की समस्या को देखते हुए इसके स्थायी और नए निर्माण की मांग संबंधित स्तर पर रखी जाएगी, ताकि भविष्य में स्थानीय लोगों को ऐसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। फिलहाल पानी बढ़ने से जाफरगंज के लोगों में चिंता बनी हुई है और स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल राहत एवं आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

Jehanabad News: Water levels rose overnight in Jafarganj, disrupting traffic as the bridge became submerged; MP took stock of the situation.

Digital Women Trust

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़