भारत के रन मशीन विराट कोहली बने दुनिया के पहले क्रिकेटर जिन्होंने बना दिया यह रिकॉर्ड

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भारतीय टीम के रन मशीन यानी विराट कोहली। इस वक्त अपने बल्ले से रनों की आग उगल रहे हैं। कारण साफ है कि विराट कोहली की तकनीक पर जितने भी सवाल खड़े किए गए थे, वह इस वक्त पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं और विराट कोहली ने अपने आलोचकों को करारा जवाब इस कदर दिया है कि वर्तमान फॉर्म को लोग विराट 2.0 कह रहे हैं। यानि एक वह विराट जो फॉर्म तलाशने के लिए 3 सालों तक संघर्ष करता रहा और एक अब का विराट जो रनों की अंबार लगाया जा रहा है।
बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने एक बार फिर से शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 44 गेंदों में 64 रनों की पारी खेलकर बता दिया कि बॉस इज बैक। 8 चौकों और एक छक्के से सजी हुई पारी खेलकर विराट कोहली ने बता दिया कि अब उन्हें पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है। 64 रनों की पारी खेलकर कोहली दुनिया के पहले बल्लेबाज बने जिन्होने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के महान महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया।
MILESTONE ALERT 🚨
— ICC (@ICC) November 2, 2022
Virat Kohli becomes the leading run-scorer in ICC Men's #T20WorldCup history, overtaking Mahela Jayawardena 🌟#INDvBAN pic.twitter.com/pycC3qrfiW
विराट कोहली ने यह कारनामा अपनी पारी के 16वें रन लेने के साथ ही पूरा कर लिया। बांग्लादेश के खिलाफ 16वां रन पूरा करते ही वह टूर्नामेंट के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर भी बन गए हैं। इसके साथ ही विराट कोहली के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 1065 से ज्यादा रन हो गए हैं, वहीं रोहित शर्मा के नाम 921 रन हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यह दोनों ही भारतीय बल्लेबाज क्रमश: पहले और चौथे पायदान पर हैं।
श्रीलंकाई के महान महेला जयवर्धने ने 31 मैचों में 39.07 की औसत से 1,016 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और छह अर्द्धशतक आए हैं, जिसमें सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 100 है। वह टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। भारतीय टीम ने यह मैच डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से 5 रनों से जीत दर्ज कर अपने ग्रुप में टॉप पर पहुँच गई है। इस मैच से पहले टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने 22 पारियों में 24 मैचों में 83.41 की औसत से 1,001 रन बनाए थे। टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 89 है। उनके बल्ले से 12 अर्धशतक निकले हैं।
अमन पांडेय
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












