DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 31 मार्च 2023

Digital Women Trust

दिन – शुक्रवार

मेष राशि: आज सुबह से ही कामकाज की भागदौड़ में रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा, जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी से कहासुनी हो सकती है तो खुद पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में किसी गलतफहमी की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए बोलचाल प्रभावित हो सकती है। शाम का समय परिजनों के साथ बिताएंगे, जिससे तनाव भी कम होगा।

वृषभ राशि: आज कार्यक्षेत्र और घरेलू कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन सूझबूझ से सभी कार्यों को पूरा करेंगे और लव लाइफ के लिए समय निकालेंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। नौकरी पेशा जातक ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतें, तभी नुकसान से बचा जा सकता है। अगर आज आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो भविष्य में बड़ा फायदा मिलेगा। शाम को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि: आज लाभ प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा, तभी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक बिजनस में आज आप कुछ नई तकनीक अपना सकते हैं, जिससे भविष्य में भरपूर लाभ होगा। आज दोपहर तक फोन या दूरभाष के जरिए कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है, जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देना होगा।।

कर्क राशि: आज माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। व्यापार में लाभ प्राप्ति के लिए कुछ नए उपाय अपनाएंगे, जिससे अच्छा खासा मुनाफा कमा पाएंगे। अगर आप कोई काम करना चाहते हैं और आपको लगता है कि यह जोखिम भरा है तो उसे करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। परिवार में आपके विरोधी कुछ समय के लिए शांत रहेंगे, लेकिन फिर भी सतर्क रहना आवश्यक होगी शाम का समय किसी सामाजिक समारोह में व्यतीत होगा।

सिंह राशि: सुबह से कार्यों को लेकर ऊर्जावान रहेंगे। अगर व्यापार के लिए कोई नया विचार आया है तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, भविष्य में लाभ होगा। स्वजनों से आपके कुछ मतभेद चल रहे हैं तो आज उन्हें दूर करने का उत्तम समय है। दोस्तों से मुलाकात होगी, जिससे आपके मन के सुकून मिलेगा। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसलिए वाद-विवाद में न पड़ें, बेहतर होगा अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें।

कन्या राशि: आज का दिन काफी भागदौड़ वाला रहेगा, लेकिन मन से किया गया काम आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पुरानी चल रही परेशानियां आज खत्म होगी और आप स्वतंत्र महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करने से फायदा होगा। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी मदद करने वाले लोग भी आगे आएंगे, जिसका आपको अच्छा फल मिलेगा। व्यवसाय के लिए की गईं यात्राएं बहुत फलदायी रहेंगी।

तुला राशि: आज अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा क्योंकि मौसम में बदलाव से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज आपको नौकरी में टीम वर्क करने का मौका मिलेगा, जिससे आपके साथी कर्मचारी भी खुश नजर आएंगे। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसमें खतरा है इसलिए ऐसा बिल्कुल न करें। लव लाइफ मजबूत रहेगी, जिससे आपका जीवनसाथी खुश नजर आएगा।

वृश्चिक राशि: आज अच्छा लाभ होगा। शत्रु आज प्रबल होंगे, लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति के प्रबल संकेत हैं। आज आप किसी शुभ कार्यक्रम में जा सकते हैं, जिसमें आपकी मुलाकात अच्छे और प्रभावशाली लोगों से होगी, जिनसे आप किसी खास काम की बात करेंगे, जिससे आपकी कुछ चिंताएं कम होंगी।

धनु राशि: आज व्यापार से जुड़ी कुछ यात्राएं कर सकते हैं, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में साथी कर्मचारियों से वाद-विवाद में न पड़ें, अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अनुभवी लोगों की सलाह आपके व्यापार के लिए फायदेमंद हो सकती है। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर राशि: आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कामकाज की स्थिति बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम का अधिक दबाव रहेगा, लेकिन आपको यह सोचना होगा कि कौन सा काम पहले करना चाहिए और कौन सा बाद में, ताकि सभी काम समय पर पूरे हो सकें। परिवार में आज किसी से मतभेद हो सकते हैं लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। छात्रों को शिक्षकों से सलाह लेने की आवश्यकता होगी।

कुंभ राशि: आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। किसी खास दोस्त के लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं, लेकिन आपको अपनी जेब का भी ध्यान रखना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेंगे, जिससे कुछ शत्रु भी प्रबल दिखाई देंगे इसलिए अपने काम स्पष्टता से करें। किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत या सलाह-मशविरा करने से आपके व्यवसाय को नया जीवन मिलेगा।

मीन राशि: आज मित्रों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। आपको बाहर की फिजूलखर्ची के बजाय परिजनों के साथ समय बिताना चाहिए, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे क्योंकि आज खर्चे अधिक रहेंगे। यदि कुछ कार्य लंबे समय से अटके हुए हैं तो आज पूरे हो जाएंगे, इसलिए सतर्क रहें। माता-पिता आज बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़