DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 24 फरवरी 2023

Digital Women Trust

दिन – शुक्रवार

मेष राशि : आज इस राशि के छात्रों का पढ़ाई से मन भटक सकता है। आज आपकी पढ़ाई लिखाई में कम ही रुचि रहेगी। अपने सेहत का ख्याल रखें। हो सके तो आप अपने खाने पीने में कुछ बदलाव करें हल्का आहार ग्रहण करें। दफ्तर में आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वे आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आज आपके खर्चे भी अधिक रहने वाले हैं। लेकिन आपको अपनी बचत को ध्यान में रखकर ही धन खर्च करना होगा वरना महीने के अंत में परेशानियां आएंगी। आज युवा सदस्यों के साथ अधिक से अधिक समय साझा करें क्योंकि उन्हें आपके सहयोग की बहुत आवश्यकता है।

वृषभ राशि : आज किसी भी तरह के वाद विवाद में न पड़ें तो ही अच्छा है। आज ज्यादा बाहर जाने से भी बचें बेहतर होगा कि घर में ही रहें और मन को शांत रखें। यदि आप किसी काम में जोखिम महसूस करते हैं तो आज के दिन उस काम को न करें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। निवेश के मामले में भी दिन आपके पक्ष में नजर नहीं आ रहा है। यदि आज कोई आपसे मदद लेना चाहता है तो अवश्य करें, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

मिथुन राशि : आज का दिन का दिन कारोबार में तरक्की के अच्छे अवसर दिलाएगा। जिस वजह से आज आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी भी आज पढ़ने-लिखने में पूरी रुचि दिखाएंगे। आज कार्यस्थल पर भी आपकी इच्छा पूरी होगी। आज आपका कुछ चटपटा और मजेदार खाने का मन करेगा। आप छोटी दूरी की यात्रा के बारे में भी सोच सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप कोई भी काम करेंगे तो उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी।

कर्क राशि : आज किसी बात को लेकर उलझन रहेगी। आज पुरानी बातें याद करके आप मन गुदगुदाएगा। आपको अपने कार्यकाल के दौरान अपने सहकर्मियों से तालमेल बिठाना होगा, तभी अधिकारी वर्ग का सहयोग मिल पाएगा। वरिष्ठों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज किसी पुराने या परिचित मित्र से आपका संपर्क हो सकता है। महिला मित्रों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपका भाग्य भी आपकी मेहनत पर निर्भर करेगा इसलिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी ताकि आपको अच्छे परिणाम मिल सकें।

सिंह राशि : आज पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करेंगे तो उसका पूरा फल आपको प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन के लिहाज से देखें तो आज विवाहित लोग खुशी नजर आएंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ शाम की सैर का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। किसी से वाद-विवाद आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है इसलिए आज के दिन विशेष सावधानी बरतनी होगी।

कन्या राशि : आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। इसी के साथ विद्यार्थी वर्ग के जातकों को मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। आज आपके जीवनसाथी की दिशा एक नया मोड़ लेगी। आपके यात्रा के योग भी बन रहे हैं। साथ ही आज आपके यात्राओं के योग बनेंगे। इसी के साथ आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। आपको जमीन-जायदाद के कागजात को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में भाग्य का भरपूर लाभ मिलेगा।

तुला राशि : आज का दिन समस्याओं का समाधान दिलाने वाला रहेगा। आज आपको अपनी सभी समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। आज आपको अपनी चीजों का ध्यान रखने की जरूरत है आपकी कोई खास चीज खो सकती है। यदि आपकी कोई आर्थिक समस्या चल रही है तो आज वह खत्म हो जाएगी। आज शाम के समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी और व्यापार में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि : आज पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ सुखद समय व्यतीत कराने वाला रहेगा। दफ्तर में आज आपको विशेष बदलाव देखने को मिलेंगे और काम भी बनता हुआ नजर आएगा। आज थोड़ी सी मेहनत से आपको मान सम्मान मिलने की संभावना है। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे और किसी नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू होगा।

धनु राशि : आज कोई राजनीति से जुड़ा काम करने जा रहे हैं उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको लाभ होगा, लेकिन उस पर आपको पैसे खर्च करने होंगे। विद्यार्थी वर्ग के जातक भी आज अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करेंगे। आपके जीवन की दिशा आज एक नया मोड़ लेगी। सेहत को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन खान-पान में सावधानी बरतेंगे तो मामला सुलझ सकता है। प्रॉपर्टी के मामले भी आज सुलझ सकते हैं।

मकर राशि: आज किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। जिस वजह से आप थोड़ा भ्रमित भी रहेंगे। दिन की शुरुआत में आपके किसी के साथ छोटे मोटे झगड़े भी हो सकते हैं। लेकिन आपकी अच्छी सोच से वे जल्द ही समाप्त हो जाएंगे, इसलिए उनकी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आज के दिन आपके बढ़ते हुए खर्चे काबू में होते हुए नजर आएंगे और अगर आप अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो आज आप फायदे में रहेंगे।

कुंभ राशि : आज कामकाज में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। वरना आप अपना अच्छा खासा नुकसान कर सकते हैं। अगर आप धीरे-धीरे और आराम से काम करेंगे तो फायदे में रहेंगे। फिलहाल, विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको किसी पारिवारिक संपत्ति का लाभ मिलता नजर आ रहा है। आपने मेहनत से जो काम किया है उसके अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। दफ्तर के नए साथी कर्मचारी आपके काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे।

मीन राशि : आज का दिन भरपूर लाभ दिलाने वाला है। आज आपको यात्रा और मनोरंजन का सुख प्राप्त होगा, आपके सहकर्मी आपके काम में आपकी भरपूर मदद करेंगे, लेकिन किसी को भी कोई काम करने के लिए मजबूर न करें। कारोबार और निवेश संबंधी कामों में जो दिक्कत चल रही थी, वह आज खत्म हो जाएंगी। आज आप कुछ नए लोगों की मदद से नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं, जिससे आपको फायदा होगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़